धार । हनुमान मंदिर में सेवा देने वाले बाबा की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार 24 घंटे में ही तिरला पुलिस को मिली बड़ी सफलता

हनुमान मंदिर में सेवा देने वाले बाबा की हत्या के चार आरोपी गिरफ्तार
24 घंटे में ही तिरला पुलिस को मिली बड़ी सफलता
ईंट से लगी चोंट के कारण उपचार के दौरान हुई थी बाबा की मौत
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री )। तिरला के हनुमान मंदिर में सेवा देने वाले बाबा की हत्या के मामले में मंगलवार देर शाम पुलिस को बडी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना में शामिल सभी आरोपियों तक 24 घंटे के भीतर पहुंची व सभी को गिरफ्तार किया गया। वारदात में शामिल सभी आरोपी तिरला क्षेत्र के ही निवासी हैं, तथा मामूली बात पर हुई कहासुनी के बाद आरोपियों ने मारपीट की व ईंट से बाबा पर हमला किया था। जिसके चलते ही बाबा की मौत हुई थी। पुलिस के द्वारा किए गए खुलासे के अनुसार हैंड पंप से पानी लेने से मना करने की बात पर आरोपियों ने अचानक मारपीट की थी, मंगलवार काे पुलिस की कार्रवाई पूरी करने के बाद बुधवार सुबह सभी आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
दरसल रविवार रात्रि करीब 8 बजे मंदिर के सामने कुछ युवक खड़े थे, जिनसे वहां पर खड़े रहने का कारण पूछने पर युवकों ने मृत्तक बाबा अरुणदास पिता भरद्वाज उम्र 67 साल व चौकीदार राहुल के साथ मारपीट की थी, अज्ञात लोगों ने बाबा के ऊपर ईंट फैंकी थी। जिसके चलते बाबा के सिर में गंभीर चोट आई थी, रात्रि के समय करीब 11 बजे बाबा को जिला अस्पताल में लाया गया, जहां पर उपचार देकर भर्ती किया गया था। इसी बीच बाबा ने दमतोड़ दिया। बाबा मूलत: यूपी के रहने वाले थे, ऐसे में सोमवार को पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर परिवार के लोगों को घटना की जानकारी दी। इधर सोमवार देर शाम आई पीएम रिपोर्ट में इस बात की पृष्टि हुई कि बाबा की मौत सिर पर गंभीर चोट आने व खून अधिक बहने के कारण हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी आदित्य प्रताप सिंह व एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार घटना स्थल पहुंचे व बारीकि से निरीक्षण किया, साथ ही गांव के लोगों व पहाड़ी पर स्थित एक अन्य मंदिर के पुजारी से लेकर चौकीदार से पूछताछ की। एसपी ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएसपी देवेंद्रसिंह धुर्वे व टीआई रणजीतसिंह बघेल को लेकर एक टीम बनाई थी, इसी टीम ने सभी आरोपियों को पकडा है।
पानी के लिए पूछा तो ली आपत्ति
मामले का खुलासा करते हुए एसपी श्री सिंह ने बताया कि आरोपी झिरन्या अखाड़े धार से लौटकर पानी मांगने के लिए हनुमान मंदिर पहुंचे, आरोपियों ने मंदिर के सामने लगे हैंड पंप से पानी लेने के लिए पूछा तो मृत्तक बाबा ने पानी के लिए आपत्ति ली। जिसपर आरोपियों ने विवाद शुरु कर दिया व मारपीट करने लगे। इसके बाद बाबा की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए टीआई बघेल कर टीम ने शिवा पिता महेश, अजय पिता सुभाष, करण पिता रमेश व अर्जुन पिता सुभाष को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *