धार । मैस्को डेम में तैरता हुआ शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

मैस्को डेम में तैरता हुआ शव मिलने से मची सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

धार ( डाँ. अशोक शास्त्री )। अमझेरा क्षैत्र में यहाॅ के मैस्को डेम बख्तावर जलाषशय में रविवार सुबह एक व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। यहाॅ केवट समाज के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए आये थे जिनके द्वारा डेम में शव देखा गया।जिसके बाद उन्हौने इसकी जानकारी अमझेरा पुलिस को दी । सुचना मिलने पर अमझेरा थाने के एएसआई आर सिंगोड़ व आरक्षक राजा सेन, राहुल मण्डलोई व रामगोपाल बैरागी मौके पर पहुँचे तथा नाव की सहायता से शव को डेम से बाहर निकाला गया एवं मौका पंचनामा व मर्ग कायम किया गया। सूचना मिलने पर बाद में मृतक का भाई अरूण भी मौक पर पहुंचा जिनने मृतक की शिनाख्त करते हुए बताया कि मृतक उसका बड़ा भाई शांतीलाल पिता गेंदालाल निवासी कोलीकुुंआ अमझेरा है जो तेजादशमी की रात को शौच करने का बोलकर निकला था जिसके बाद से वह गायब था जिसकी परिजन खोजबिन कर रहे थे । मृतक वर्तमान मे अपने ससुराल ग्राम बमड़गांव जिला बड़वानी में रहता था। पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *