धार । नाबालिक के साथ 55 वर्षीय अधेड़ ने की छेड़खानी हिन्दू संघटन के नेता पहुँचे थाने, पुलिस के सामने दर्ज करवाई आपत्ति आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज

नाबालिक के साथ 55 वर्षीय अधेड़ ने की छेड़खानी
हिन्दू संघटन के नेता पहुँचे थाने, पुलिस के सामने दर्ज करवाई आपत्ति
आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज
धार ( डाँ. अशोक शास्त्री )। शहर के थाना कोतवाली अंतर्गत कुमार गड्ढा क्षेत्र के रहने वाले एक 55 वर्षीय अधेड़ ने एक नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी की इसके बाद परिजन थाने पहुंचे और अधेड़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया। नाबालिक शनिवार को अपने स्कूल से आने के बाद घर के बाहर खड़ी थी, तभी 55 वर्षीय अहमद हुसैन नाबालिक को चिढ़ाने लगा नाबालिक के साथ अश्लील इशारे करने लगा नाबालिक ने इसका विरोध किया और अपने परिजनों को बताया तत्काल परिजन धार के थाना कोतवाली पहुंचे और अहमद हुसैन के खिलाफ प्रकरण दर्ज करने हेतु आवेदन दिया थाना कोतवाली पुलिस ने भी तत्काल पास्को एक्ट एससी एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया वहीं इस दौरान थाना कोतवाली के बाहर बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग इकट्ठा हो गए और जमकर नारेबाजी की धार थाना कोतवाली टीआई कमल सिंह गहलोत ने बताया की नाबालिक की शिकायत पर अहमद हुसैन के खिलाफ छेड़खानी पास्को एक्ट और एससी एसटी एक्ट में प्रकरण दर्ज किया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है आगे की जांच जारी। सूचना पर हिन्दू जागरण मंच के धार जिला बेटी बचाओ प्रमुख सोनु जी गायकवाड़ धार नगर थाना इकाई के बेटी बचाओ प्रमुख हेमंत जी प्रजापत महामंत्री प्रेम जी रनोजा सहित हिन्दू जागरण मंच के कार्यकता पहुँच।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *