
जैन मंदिर को बदमाशों ने बनाया निशाना
दान पेटी में रखी नकदी व चांदी का छत्र चोरी करते हुए फरार

धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) दिगंबर जैन समाज के प्रतिष्ठित मंदिर पार्श्वनाथ जैन मंदिर में कल दे रात्रि में चोरी की घटना को बदमाशों ने अंजाम दिया है, बदमाश मंदिर के ताले तोड़कर अंदर घुसे। तथा नगदी सहित भगवान को चढ़ाए जाने वाला चांदी के 2 छत्र चोरी करके ले गए। घटना की जानकारी सुबह मंदिर के पुजारी ने ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों को दी इसके बाद धार से दिगंबर जैन समाज के लोग ग्राम आहू पहुंचे, इसके बाद तिरला पुलिस मौके पर पहुँची। तथा मामले की जांच शुरू कर दी गई है, इधर बदमाशों ने मंदिर के अलावा गांव के ही दो घरों को निशाना बनाने की कोशिश की किंतु इन दोनों घरों से कोई भी सामान चोरी नहीं हुआ है।
जानकारी के अनुसार तिरला थाना अंतर्गत ग्राम आहू में स्थित दिगंबर समाज के पार्श्वनाथ मंदिर में कल रात्रि 1:00 बजे के आसपास बदमाश मंदिर में ताले तोड़कर अंदर घुसे अलग ही बदमाश मंदिर के मुख्य गर्भ ग्रह जहां पर मूर्ति रखी हुई थी वहां तक नहीं पहुंच पाए गर्भ ग्रह के सामने रखी दान पेटी अलमारी को बदमाशों ने निशाना बनाया दान पेटी का ताला तोड़कर बदमाश 30 से 40 हजार रुपए नकदी चांदी के दो छत्र चोरी करके ले गए। सूचना पर आज सुबह सीएसपी देवेंद्र सिंह धुर्वे व तिरला टीआई रणजीत बघेल मौके पर पहुंचे। तथा ट्रस्ट से जुड़े पदाधिकारियों से घटना को लेकर चर्चा की इधर डॉग स्कॉवड़ मौके पर पहुंचा, मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र का पुलिस टीम ने निरीक्षण किया है। टीआई रणजीत बघेल ने बताया कि सूचना पर मंदिर पहुंचे थे मामले में प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।