
बदमाशों का आतंक, 6 घरों को चोरों ने निशाना बनाया
बनाकर मवेशी सहित आभूषण व नगदी ले गए बदमाश
ग्रामीणों पर की फायरिंग, घटना स्थल पर पहुँचे विधायक ग्रेवाल

धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) , सरदारपुर थाने के ग्राम पंचायत भोपावर के मजरे सुल्तानपुरा मे रात्रि में लगभग 12 से 1 बजे के मध्य अज्ञात बदमाशों द्वारा आतंक मचाया। बदमाशों ने 6 घरों को अपना निशाना बनाया, इस दौरान बदमाशों द्वारा ग्रामीणों पर फायरिंग भी की गई। जानकारी के अनुसार बदमाशों द्वारा मजरे सुल्तानपुर के सरवन पिता तौलसिंह, मन्टु पिता तौलसिंह, भंवरसिंह पिता तौलसिंह, झन्नु पिता कालु, बुदिया पिता गबुरिया, अम्बाराम पिता केशरिया आदि ग्रामीणो के घरो को निशाना बनाकर 2 भैस, 2 गाय, 13 बकरी, चांदी के आभूषण सहित नगदी ले गए। बदमाशों द्वारा ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की गई। जिससे ग्रामीणो में भय का माहौल व्याप्त हो गया है।
घटना के बाद गुरूवार क्षेत्रीय विधायक प्रताप ग्रेवाल को ग्राम सुल्तानपुरा पहुॅचे और ग्रामीणो से संवाद कर कहा कि बदमाशो द्वारा निरंतर सुल्तानपुरा, हिम्मतगढ, छिपापुरा को निशाना बनाया जाता है। इसके पूर्व मे भी 2 अगस्त को हिम्मतगढ एवं 22 अगस्त को सुल्तानपुरा में चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमे 5 ग्रामीणों को बदमाशों की बंदूक के छर्रे लगे थे। जिसमे से कई ग्रामीणो के छर्रे के जख्म अभी तक भरे भी नही है। तत्कालीन जिला कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा भी सुल्तानपुरा-छिपापुरा में आकर 5 ग्रामीणो को आत्मरक्षा हेतु बंदूक लायसेन्स प्रदान करने की बात कही थी लेकिन 6 वर्ष बीत जाने के बाद भी किसी भी ग्रामीण को बंदूक का लायसेन्स नहीं मिला है। बुधवार की घटना के पूर्व लगभग 10 दिन पहले भी बदमाशो द्वारा सुल्तानपुरा मे आतंक मचाया था। विधायक ग्रेवाल गुरुवार को ही ग्रामीणो को लेकर बंदूक लायसेन्स हेतु धार कलेक्टर कार्यालय पहुँचे। जहां पर 2016 मे बंदूक लायसेन्स के सभी आवेदनो को नस्तीबध्द करने की जानकारी मिली। घटना के पश्चात सरदारपुर थाना प्रभारी अभीनव शुक्ला भी अपने दल के साथ सुल्तानपुरा पहुॅचे तो ग्रामीणो द्वारा कहा गया कि अगर पुलिस प्रशासन हमारी सुरक्षा नही कर सकता है तो हम सभी यह गॉव छोडने के लिए भी तैयार है।