धार । चोरी की महंगी बाइक को सस्ते दाम पर बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, लगातार बढती घटनाओं के बाद पुलिस की कार्रवाई

चोरी की महंगी बाइक को सस्ते दाम पर बेचने वाले दो बदमाश गिरफ्तार
लगातार बढती घटनाओं के बाद पुलिस की कार्रवाई
4 चोरी की बाइक बरामद
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )। चोरी की महंगी बाइक को सस्ते दामों पर बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहे दो बदमाशों को कुक्षी पुलिस टीम ने पकडा हैं, इन बदमाशों ने अपने घर के आंगन में ही चोरी की बाइकों को छुपाकर रखा था। तथा ग्राहकों की तलाश कर उन्हें कम रुपयों में महंगी बाइक उपलब्ध करवाते थे, मामले में पुलिस ने अभी दोनों बदमाशों से पूछताछ के बाद चार बाइक को जप्त किया है।
दरअसल कुक्षी में बढती चोरी की वारदातों के बाद पुलिस द्वारा रात में गश्त बढाई हैं, साथ ही क्षेञ में बदमाशों को गिरफ्तार करने के लिए मुखिबर तंञ को सक्रिय किया है। जिसके बाद गुरुवार को पुलिस टीम को सफलता मिली हैं, तथा बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने 4 दो पहिया वाहन जप्त किया है। टीआई दिनेशसिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रयास कर रही हैं, इसी दौरान एक युवक के द्वारा बाइक बेचने की जानकरी लगी, बाइक महंगी कीमत की थी। जिसे सस्ते दाम पर युवक बेच रहा था, ऐसे में शंका के बाद युवक को थाने पर ले जाकर सख्ती से पूछताछ की। जिसके बाद चोरी की बाइक व एक साथी को पुलिस ने पकडा है। पुलिस ने संदीप पिता नाहरसिंह उम्र 23 वर्ष नि धारपुरा ग्राम कवडीयाखेड़ा व राजु पिता शंकर उम्र 21 वर्ष नि ग्राम जामला को गिरफ्तार किया है। दोनों बदमाशों से बरामद हुई बाइकों में से एक बाइक 2018 में व तीन अन्य बाइक इसी साल चोरी हुई थी। इन बाइकों की कुल कीमत 2 लाख 50 हजार रुपए है। दोनों बदमाशों को पकडने के लिए की गई कार्यवाही में टीम प्रभारी निरी दिनेश सिंह चौहान थाना प्रभारी कुक्षी, उप निरी दिलीप खाण्डे, प्र आर राकेश, प्र आर विपीन प्र आर रविन्द्र चौधरी, आर प्रमोद, सतीप, जितेन्द्र, बेस्ता, गुलसिंह का सराहनिय कार्य रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *