
सैनिक की मिली लाश
दोस्तों के साथ निकला था शिर्डी जाने के लिए
जांच में जुटी पुलिस
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) धामनोद थाना अंतर्गत ग्राम गुजरी के समीप नेशनल हाईवे पर स्थित कारम नदी की पुलिया के नीचे लाश होने की सूचना पुलिस को मिली, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची व लाश की पहचान होमगार्ड के सैनिक विनय वर्मा निवासी महू के रुप में हुई। इधर परिजन भी रात्रि से ही विनय की तलाश कर रहे थे, मंगलवार सुबह परिजन थाने पर पहुंचे। इसके बाद पुलिया के घटना स्थल भी पहुंचे थे, परिजनों ने पुलिस को दी शुरुआती जानकारी में बताया कि सोमवार रात्रि करीब 8 बजे विनय के साथ कुछ दोस्त शिर्डी जाने के लिए निकले थे। किंतुु धामनोद से आगे जाने पर काकड़ा चौकी के समीप विनय गाड़ी से ड्यूटी पर जाने का बोलकर उतर गया था, इस बात की सूचना दोस्तों ने ही मृत्तक के बड़े भाई को दी थी। जिसके बाद से ही मृत्तक फोन रिसिव नहीं कर रहा था। मामले में पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी है। टीआई राजकुमार यादव ने बताया कि सैनिक की लाश मिली हैं, पुलिस मामले की जांच कर रही है। शव का पीएम भी करवाया जाएगा।