
कुएं में मां के साथ दो बच्चों की मिली लाश
जांच ( डाँ.अशोक शास्त्री ) में जुटी पुलिस, पीएम रिपोर्ट का अब इंतजार

धार। बदनावर थाना क्षेत्र के ग्राम हरकाझर में मां के साथ एक बेटे व एक बेटी की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, पुलिस को गांव से दोपहर के समय सूचना मिली थी, जिसके बाद बदनावर टीआई सीबीसिंह पुलिसबल को लेकर मौके पर पहुंचे। व मामले की गंभीरता को देखते हुए धार से एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची व तीनों शवो को गडडे नुमा कुएं से बाहर निकाला गया व पंचनामा बनाकर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरु कर दी हैं, पुलिस ने तीनों शवों को पीएम के लिए भेजा है। जिसकी रिपोर्ट आने का इंतजार पुलिस को है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में रहने वाली 35 वर्षीय डाली बाई पति हटेसिह गरासिया, उसके 8 साल के बेटे सुनील व 4 साल की बेटी नंदनी की गांव से कुछ दूर खेत के पास स्थित एक कुंए में लाश मिली। मां के साथ दोनो बच्चों की लाश की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए। सूचना मिलते ही बदनावर से एसडीओपी देवेंद्र यादव व टीआई सीबी सिंह पुलिसबल के साथ घटनास्थल पहुंचे व पंचनामा बनाया। बाद में तीनों के शव को बदनावर सरकारी अस्पताल लाया गया। पता चला है कि मां व दोनो बच्चे को कल देर राञि के बाद से ही किसी ने नहीं देखा था व सुबह से ही घर से लापता होने के बाद परिजन तलाश कर रहे थे। इसी बीच तीनों की लाश कुंए में तैरती हुई मिली। हालांकि पुलिस परिजनो व ग्रामीणों के बयान लेकर जांच पड़ताल कर रही है। एसडीओपी श्री यादव ने बताया कि दोपहर के समय सूचना ग्रामीणों से मिली थी, महिला व उसके दो बच्चों की मौत हो चुकी है। पूरे मामले की विस्तृत्त जांच में पुलिस जुट गई है।