महिला के साथ निवस्ञ करके की गई मारपीट
बुरी नजर रखने पर पडोसियों ने किया विवाद
तीन आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण दर्ज
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )। जिले के ग्राम मांडवी में महिला को निवस्त्र करके मारपीट करने का मामला सामने आया है, घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। जिसके बाद पुलिस हरकत में आई व मारपीट करने वाले आरोपियों की पहचान हो गई है। इसके बाद पुलिस ने कुल तीन लोगों को हिरासत में लेकर शुरुआती पूछताछ कर रही है। मामले में पुलिस ने प्राणघातक छेड़छाड़ मारपीट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस ने अभी लालू पिता बाबू लाल, उदय पिता बाबु व रागलीय को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी ने अनुसार सिंघाना के समीप गांव मांडवी में एक महिला के साथ महज इसलिए बर्बरता की गई थी बदमाशों को लगा कि महिला की नजर खराब है आरोपी महिला के घर में घुसे और महिला को गालियां दी इतना ही नहीं उसके साथ मारपीट की। महिला के साथ पहले लात घूंसे बरसाए गए और महिला के बदन से सारे कपड़े उतार दिए और इंसानियत की सारी हदें पार कर दी। हालांकि महिला इस दौरान रहम की भीख मांगते रही परंतु उसके साथ गांव के ही पड़ोसी लोगों ने दरिंदों ने दरिंदगी करना नहीं छोड़ा। यह घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, घटना 5 अक्टूबर की बताई जा रहा है। पुलिस ने कल रात्रि में शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ प्रकरण पंजीबद्ध किया है।
धार एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने बताया कि महिला ने शिकायत दर्ज करवाई थी कि उसके साथ मारपीट की गई लिहाजा पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए पंजीबद्ध कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच में जारी।