ट्रक ने बुजूर्ग को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत ग्रामीणों ने एक घंटे तक सड़क पर किया चक्काजाम, पुलिस ने स्पीड ब्रेकर बनवाने का दिया आश्वासन

ट्रक ने बुजूर्ग को मारी टक्कर, दर्दनाक मौत
ग्रामीणों ने एक घंटे तक सड़क पर किया चक्काजाम
पुलिस ने स्पीड ब्रेकर बनवाने का दिया आश्वासन

धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )। जीराबाद के समीप खेड़ी कछावदा मार्ग पर शनिवार को तेजगति व लापरवाही पूर्वक वाहन चलाकर ला रहे ट्रक चालक ने बुजूर्ग को टक्कर मार दी। इससे बुजूर्ग की मौके पर ही मौत हो गई, इस बात से नाराज ग्रामीणों ने रोड़ पर ही चक्काजाम कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर चौकी पुलिस टीम मौके पर पहुंची व ट्रक का पीछा करके पुलिसकर्मियों ने उसे रोका, हालांकि पुलिस टीम को देख ट्रक का चालक वाहन को रोड़ पर ही खड़े करके भाग गया। इधर चक्काजाम कर रहे लोगों को पुलिस ने समझाईश दी व करीब एक घंटे की बहस के बाद लोगों का आक्रोष समाप्त हुआ व शव को पीएम के लिए भेजा व ग्रामीणों की मांग को जल्द पूरा करने का आश्वासन भी दिया है। पुलिस ने पचंनामा बनाकर ट्रक को जप्त कर लिया हैं, तथा आगे की कार्रवाई भी शुरु कर दी है।
जानकारी के अनुसार कछावदा मार्ग के फाटे पर एमपी-11 एच-0780 तेजगति से आया व रांग साईड पर आकर रोड़ क्रास कर खड़े बुजूर्ग नाथु प्रजापत उम्र 58 साल को टक्कर मार दी। ट्रक की टक्कर से बुजूर्ग के पैरों में गंभीर चोट आई थी, जिसके चलते बुजूर्ग की मौके पर ही मौत हो गई थी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची व 108 से शव को अस्पताल भेजा गया। इधर लगातार हो रहे हादसे से क्षेत्र के ग्रामीण नाराज हो गए, ग्रामीणों की मांग थी कि रहवासी क्षेत्र से बड़े वाहनों को निकलने पर प्रतिबंध लगाया जाए व पूरे क्षेत्र में स्पीड ब्रेकर लगाए जाए। साथ ही तेज रफतार वाहनों पर अंकुश लगाते हुए पुलिस उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करें, इधर मौके पर पहुंची पुलिस ने करीब अाधें घंटे तक ग्रामीणों के आक्रोष का सामना किया। पुलिस की समझाईश के बाद सभी लोग शांत हुए व रोड़ से हटे, जिसके बाद मार्ग पुन: शुरु हुआ। ग्रामीणों ने बताया कि घाटी नुमा फाटा होने के कारण ऊपरी ओर से वाहन आने पर इनकी गति अधिक होती हैं, जिसके कारण आए दिन हादसे होते है। कई मर्तबा पशुओं भी टक्कर मारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *