
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने ने कहा यदि उस्ताद मेरा कहा मान लेते तो आज विधायक-सांसद हो जाते l गुजराती कॉलेज के पूर्व छात्र रहे कैलाश विजयवर्गीय कल पितृपर्वत पर गुजराती कालेज के पूर्व छात्रों के मिलन समारोह में थे l जब उन्होंने अपने सामने पूर्व छात्र नेता और कांग्रसे के पूर्व पार्षद सुरेश मिंडा को देखा तो सुरेश मिंडा की ओर मुखातिब होकर बोले मिंडा जी उस्तादों के उस्ताद हैं लेकिन इन्होंने गलत कदम उठा लिया। यदि मेरा कहा मान लेते भाजपा में आ जाते तो आज विधायक-सांसद हो जाते। कांग्रेस में रहते पार्षद से आगे नहीं बढ़ पाए।
उस्ताद मिंडा भी पीछे नही रहे हाथो हाथ जवाब दे दिया और बोले – कांग्रेसी हूं और रहूंगा। मेरे बाल काले थे तब नहीं गयाभाजपा में, अब तो बाल सफेद हो गए हैं। मैं यही मजे में हूं। कैलाशविजय वर्गीय ने फिर ठिठोली की … अब तो मार्गदर्शक मंडल वाली जगह रहेगी सब के गले में गुलाबी दुपट्टे रविवार का दिन होने से पितृ पर्वत पर आम श्रद्धालुओं की भीड़ भी रहती है ऐसे में पूर्व छात्रों की पहचान के लिए उनका स्वागत गुलाबी दुपट्टों और मोतियों की माला से किया गया। पूर्व छात्र केके गोयल, कीर्ति राणा, शरद काले, सुखदेव खड़बड़ीकर, राजेंद्र व्यास, मीना राणाशाह, मनमोहनटूटेजा, बलदेव सिंह चांवला, प्रवीण जोशी, विनोद गोयल, सुरेश यादव विनोद जैन, नंदू पहलवान, श्रीमती (सुमन) जोशी, भारत मथुरावासा, गणपति गोयल आदिपूर्व छात्र मंच पर आते गए और अपना परिचय देकर रोचक संस्मरण सुनाते रहे।
