
धार में प्रतिबंधित क्षेत्र में निकला जुलूस, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, चौराहों पर पुलिस बल तैनात
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) ईद-मिलाद उन नबी के पर्व को लेकर मुस्लिम समाज के लोग एकत्रित होकर शहर के मोहन टाकीज , पींजरवाडी चोराहे पर पहुंचे, जहा पर पुलिसकर्मियों ने रोकने की कोशिश की। किंतु मुस्लिम समाज के लोग धक्का मुक्की करके आगे बढ़ गए। इधर सूचना पर पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह , एडीएम सलोनी सिडाना व एडीशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार मौके पर पहुंचे, हालांकि बड़ी संख्या के रूप में मुस्लिम समाज के लोग जुलूस के रूप में आगे बढ़ गए थे।

मंगलवार को करीब 10 बजे मोहन टाकीज चौराहे पर अचानक से अफरा तफरी का माहौल बन गया था, यंहा मुस्लिम समाज के युवा हुडदंगी हाथ झंडे डंडे लेकर जुलूस के रूप मे हटवाडा की नारैबाजी करते हुए जाने लगे , हुडदंगीयों ने मोहन टाकीज चौराहे पर खडी गाडियों को गिराते नारे लगाते आगे बढने की कोशिश करने लगे , वहां पुलिसअधीक्षक के साथ एवं अन्य पुलिस अधिकारियो के साथ भी बदतमीजी की । साथ दुसरी और जुलूस के रूप में जब पींजरवाडी क्षेत्र से गुजर रहे था तो जुलूस में शामिल कुछ लोगों ने बेरिकेड्स हटा कर प्रवेश निषेध वाले क्षेत्र में प्रवेश करने का प्रयास किया। इस पर पुलिस बल ने इन लोगों को खदेड़ा भी है। पुलिस बल ने हालात पर तुरंत ही काबू पा लिया। शहर में चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है, अधिकारी भी पुलिस वाहनों से शहर में गस्त कर रहे है।
मीडियाकर्मी से की अभद्रता
इधर मुस्लिम समाज के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जुलूस के दौरान अभद्रता की गई हैं, कुछ कैमरामेन से युवकों ने मोबाईल व कैमरे छिनने की कोशिश की। साथ ही मोहन टॉकिज चौराहे पर एसपी के सामने भी जमकर नारेबाजी की गई है। घटना की सूचना पर कलेक्टर डॉ पंकज जैन कंट्रोल रुम पर पहुंचे व अधिकारियों से चर्चा की, तथा पुलिसबल भी मौके पर पहुंचा है।एसपी श्री सिंह ने बताया कि जुलूस का रुट तय था, किंतु कुछ लोगों द्वारा पुराने रुट पर जुलूस निकालने की कोशिश की। जिसके चलते उन्हें खदेडा गया है। पुलिस युवकों को चिंहित करते हुए कार्रवाई कर रही है।