धार । जमीन की बात को लेकर खूनी संघर्ष , पांच लोगों ने मिलकर दो युवकों से की मारपीट , निजी हॉस्पिटल में एक की मौत

जमीन की बात को लेकर खूनी संघर्ष
पांच लोगों ने मिलकर दो युवकों से की मारपीट
निजी हॉस्पिटल में एक की मौत
हत्या को लेकर जांच में जुटी पुलिस
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) ग्राम सिदौडा में जमीन विवाद की बात को लेकर हत्या हो गई है, पांच लोगों ने मिलकर पहले मृतक के साथ मारपीट की परिजन गंभीर अवस्था में घायल को लेकर धार पहुंचे तथा निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया इधर उपचार के दौरान घायल ने निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया जिसके बाद परिजन शव लेकर जिला हॉस्पिटल पहुँचे तो हत्या की जानकारी पुलिस को लगी। तुरंत तिरला पुलिस मौके पर पहुँची व घटना को लेकर परिजन से चर्चा की। इसके बाद बुधवार देर शाम पुलिस ने मारपीट में घायल हुए मृतक के भाई की रिपोर्ट पर तिरला पुलिस ने 3 पुरूष व 2 महिला के खिलाफ़ हत्या सहित अन्य धारा में प्रकरण दर्ज किया।
जानकारी के अनुसार पूनमचंद डावर व महेश पिता बालूसिंह के बीच मे पिछले कई सालों से 2 बीघा जमीन की बात को लेकर विवाद चल रहा है, मृतक का बेटा प्रमोद खेत पर से सोयाबीन काटकर जैसे ही घर पहुँचा। तभी आरोपी अर्जुन, महेश, बालूसिंह, मुन्नीबाई व सोरमबाई आए व प्रमोद व उसके छोटे भाई पंकज के साथ मारपीट की। इधर परिजन प्रमोद व पंकज को लेकर धार के निजी हॉस्पिटल पहुँचे, जहाँ पर उपचार के दौरान प्रमोद की मौत हो गई। पुलिस ने घायल पंकज की रिपोर्ट पर कार्यवही की है। तथा बुधवार को पीएम के बाद दोपहर के समय शव पंचनामे की कार्यवही के बाद परिजनों को सौप दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *