धार । 4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पाॅजिटिव , जिले में संक्रमण के एक्टिव केस अब 10

4 लोगों की कोरोना रिपोर्ट आई पाॅजिटिव
जिले में संक्रमण के एक्टिव केस अब 10

धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )। वैक्सीन लगवाने के बाद कोरोना की गाईड लाईन का पालन नहीं करने के परिणाम अब धार जिले में धीरे-धीरे सामने आने लगे हैं, मंगलवार को कोरोना संक्रमण के 4 लोगों की पॉजिटिव रिपोर्ट स्वास्थ्य विभाग को पॉजिटिव प्राप्त हुई है। ऐसे में संक्रमित लोगों को चिंहित करते हुए उपचार शुरु कर दिया गया हैं, पिछले एक सप्ताह में संक्रमण का खतरा धार जिले में बढ गया है। विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में संक्रमण के अभी 10 एक्टिव केस हैं, जिसमें से 5 लोग जिला अस्पताल के कोविड झोन में भर्ती है। तथा 5 अन्य लोगों में संक्रमण के लक्ष्ण सामान्य होने पर उन्हें होम आईसोलेशन में रखा गया है। जिनसे सीधे संपर्क में अस्पताल का स्टाॅफ हैं, तथा संक्रमित लोगों की ट्रेवल हिस्ट्री से लेकर संपर्क में आए लोगों की जानकारी भी जुटाई गई है।
3 महिला पॉजिटिव
विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर की एपेक्स कॉलोनी में रहने वाली महिला खुशबु पति नितिन उम्र 31 साल, माया पति दीपक उम्र 21 साल निवासी छोटा आश्रम व माया पति प्रभुलाल उम्र 20 साल निवासी दशहरा मैदान की रिपोर्ट आई है। इसके साथ ही संध्या पिता शामु भी पाॅजिटिव हुई है। इन सभी लोगों में संक्रमण की सामान्य लक्ष्ण हैं, जिन्होंने वैक्सीन लगवाने के बाद भीड वाले क्षेञों में घुमे व मॉस्क लगाने के साथ दो गज की दूरी जैसे नियमों का पालन नहीं किया। जिसके चलते सभी संक्रमित हुए है। कोरोना के कारण जिले में अब तक 12 हजार 744 लोग संक्रमित हो चुके हैं, तथा 314 लोगों की मौत भी हुई है।
——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *