
भिंड के मन का बाग गांव में गिरा एयरफोर्स का विमान
मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मन का बाग गांव के बीहड़ में वायु सेना का एक विमान क्रैश हो गया जानकारी के मुताबिक यह नियमित प्रशिक्षण पर रवाना हुआ था। सूचना मिलने के पर एयरफोर्स, पुलिस और प्रशासन की टीम मौके लिए रवाना हो गई है। विमान में एक ही पायलट फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष थे, जो पूरी तरह से सुरक्षित हैं एसपी मनोज कुमार सिंह भी मौके पर पहुंच गए हैं स्थानीय लोगों ने पायलट की पैराशूट लैंडिंग की वीडियो रिकॉर्ड की है.
इस हादसे में विमान उड़ा रहे फ्लाइट लेफ्टिनेंट अभिलाष सुरक्षित हैं. भारतीय वायुसेना ने भी ट्वीट कर इस हादसे की जानकारी दी है और मामले की जांच के आदेश दिए हैं.
एयरफोर्स ने लिखा, “IAF के मिराज 2000 विमान में आज सुबह केंद्रीय क्षेत्र में एक प्रशिक्षण उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी का अनुभव हुआ लेकिन हादसे में पायलट सुरक्षित बाहर निकल गया. हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं.”