धार । पथराव में शामिल आरोपी निकला पॉजिटिव , जिले में अब कुल 15 कोरोना के एक्टिव केस

पथराव में शामिल आरोपी निकला पॉजिटिव
जिले में अब कुल 15 कोरोना के एक्टिव केस
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) कोरोना संक्रमण के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई हैं, जिले में अब कोरोना के एक्टिव केस कुल 15 हो गए है। इसमें से 10 लोग जिला अस्पताल के का‍ेविड झोन में भर्ती हैं, तथा पांच लोग होम आईसोलेशन के तहत उपचार ले रहे है। साथ ही पिछले 24 घंटे में 1220 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव प्राप्त हुई है। स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अफजल पिता हुसैन उम्र 23 साल निवासी धार की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं, अफजल को कोतवाली पुलिस टीम ने एक दिन पूर्व गिरफ्तार किया था। जिसके बाद सैंपल जिला अस्पताल में जेल भेजने के पूर्व लिए गए थे। इसके बाद रिपोर्ट आने पर आरोपी अफजल को जेल के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया है। तथा संपर्क में अाए लोगों की जानकारी भी विभाग जुटा रहा है।
जुलूस में किया था पथराव
गत दिनों शहर में ईद-मिलादुनबी पर जुलूस निकला था, जिसमें पथराव भी हुआ था। मामले में पुलिस ने पांच प्रकरण दर्ज कर कुल 96 लोगों को चिंहित करते हुए आरोपी बनाया था। जिसके बाद से ही पुलिस टीम आरोपियों की तलाश कर रही हैं, इस पूरे मामले में पुलिस की ओर से दर्ज प्रकरण में आयोजक से लेकर जुलूस में शामिल लोगों को आरोपी बनाया था। इसी मामले में गिरफ्तार अफजल को किया गया था, जिसके बाद सैंपल देकर जेल भेज दिया गया। ऐसे में रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मरीज को जेल के वार्ड में ही भर्ती किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *