धार । निजी अस्पतालों की लूट पर अब रोक , डेंगू की जांच के लिए लेने होंगे 500 रुपए

निजी अस्पतालों की लूट पर अब रोक
डेंगू की जांच के लिए लेने होंगे 500 रुपए
लगातार मिलती शिकायत के बाद सीएमएचओ ने दिए आदेश
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )। जिले में पिछले एक माह में सैंकडों डेंगू के मरीज सामने आ चुके हैं, शासकीय अस्पताल के साथ लोग निजी अस्पतालों में भी जांच से लेकर उपचार के लिए पहुंच रहे है। ऐसे में बढते डेंगू के प्रकाेप के बाद निजी अस्पतालों द्वारा डेंगू की जांच के लिए फीस बढा दी गई थी, शहर सहित ग्रामीण क्षेञाें में जांच के नाम पर निजी अस्पताल 1 हजार से लेकर 1500 रुपए तक वसूल किए जा रहे थे। ऐसे में लगातार शिकायत के बाद कलेक्टर पंकज जैन ने स्वास्थ्य विभाग को मामले में संज्ञान लेने के लिए कहा, जिसके बाद शुक्रवार को जांच के लिए 500 रुपए निर्धारित किए गए है।मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉं. जितेन्द्र चौधरी ने जनस्वास्थ्य के हित को दृष्टिगत रखते हुए जिले की निजी स्वास्थ्य संस्थाओं में डेंगू टेस्ट की दर का नियमित किया जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा है। उक्त परिस्थितियों के मद्देनजर जिले में समस्त निजी अस्पतालों, नर्सिंग होम, पैथालॉजी पर डेंगू रैपिड टेस्ट के लिए अधिकतम 500 रूपये निर्धारित की गई है। सभी निजी स्वास्थ्य संस्था संचालकों को उपरोक्तानुसार दर सहज दृश्य स्थान पर चस्पा करने के साथ-साथ सार्वजनिक करनी होगी। सभी निजी स्वास्थ्य संस्था संचालकों को डेंगू रेपिड टेस्ट का रिकार्ड संधारण करना अनिवार्य होगा। संबंधित निजी अस्पताल, नर्सिंग होम, पैथालॉजी संचालकों को समय-समय पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, सिविल सर्जन, माहमारी विशेषज्ञ के निरीक्षण के दौरान आवश्यक रेकार्ड उपलब्ध करना अनिवार्य होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *