धार । अवैध हथियारों की डिलीवरी देने जा रहे बदमाश को पुलिस ने पकडा 10 देशी पिस्टल, 5 बारह बोर के कट्टे पुलिस ने किए बरामद

अवैध हथियारों की डिलीवरी देने जा रहे बदमाश को पुलिस ने पकडा
10 देशी पिस्टल, 5 बारह बोर के कट्टे पुलिस ने किए बरामद
खरगोन से बदमाश लेकर आया था हथियार, पुलिस ने बनाया आरोपी
फोटो-06-02- धार के नाम से

धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) अवैध हथियारों की डिलीवरी देने जा रहे बदमाश को पुलिस टीम ने घेराबंदी करके कल देर राञि में गिरफ्तार किया हैं, आरोपी बाइक से खरगोन से मनावर की ओर आ रहा था। तभी सूचना के आधार पर सिंघाना पुलिस टीम ने कार्रवाई की है। पूरे मामले की जानकारी शनिवार सुबह पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने दी। इस दौरान एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार, एसडीओपी धीरज बब्बर, टीआई ब्रजेश कुमार मालवीय सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
एसपी श्री सिंह ने बताया कि अवैध हथियारों के खिलाफ सख्ती से अभियान के तहत कार्रवाई की जा रही है। खरगोन से हथियार लेकर आने की सूचना मिलने के बाद मनावर पुलिस मौके पर पहुंची व नाकेबंदी कर पलासी मसानिया रोड पर नाले के समीप से एक बदमाश को पकडा है। एसडीओपी धीरज बब्बर ने बताया कि आरोपी बड़वानी मार्ग से सिंघाना की तरफ जा रहा था, तभी बदमाश का बैग चेक करने पर उसके अंदर हथियार रखे हुए थे। बैग से पुलिस ने 10 देशी पिस्टल, 5 बारह बोर के कट्टे व 4 जिंदा राउंड कारतूस के बरामद किए है।
खरगोन से लेकर आया था आरोपी
टीआई ब्रजेश कुमार मालवीय ने बताया कि आरोपी सोहन पिता मांगीलाल उम्र 25 साल के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया हैं, आरोपी ने सख्ती से पूछताछ करने पर बताया कि दानसिंह पिता गुलराजसिंह सिकलीगर से अवैध हथियार लेकर आया था। पुलिस ने दानसिंह को भी आरोपी इस मामले में बनाया है। साथ ही सोहन ने बताया कि सिकलीगर दानसिंह अपने घर पर ही अवैध हथियार बनाने का काम करता है। आरोपी को गिरफ्तार करने की कार्रवाई चौकी प्रभारी उनि नारायणसिंह कटारा, आरक्षक रमेश, ओमप्रकाश, दीपक, लखन के द्वारा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *