बड़वानी से आ रही अवैध शराब से भरे दो वाहनों को पुलिस ने किया जप्त। इंदौर व पीथमपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार

बड़वानी से आ रही अवैध शराब से भरे दो वाहनों को पुलिस ने किया जप्त
इंदौर व पीथमपुर के तीन आरोपी गिरफ्तार
डेढ़ किलो मीटर तक पुलिस ने पीछा कर 22 पेटी शराब की जप्त
धार। ग्राम पिपलिया में कल रात्रि के समय पुलिस टीम ने घेराबंदी करके दो चार पहिया वाहन से अवैध शराब को जप्त किया हैं, इन वाहनों को रोकने के लिए सादलपुर पुलिस टीम ने करीब डेढ़ किलोमीटर तक पीछा किया। इसके बाद शासकीय वाहन को बोलेरो वाहन के सामने लगाकर शराब से भरे हुए वाहनों को रोका व आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार आरोपी इंदौर व पीथमपुर क्षेञ के निवासी है, गुरुवार दोपहर आरोपियों को कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।
कार्रवाई की जानकारी देते हुए सादलपुर टीआई विश्वदीप सिंह परिहार ने बताया कि मुखिबर से सूचना प्राप्त हुई थी कि दो वाहनों में शराब भरकर कुछ लोग बड़वानी तरफ से तीसगांव की ओर आ रहे थे। सूचना के आधार पर रात में करीब 1 बजे रोड गश्त टीम ने वाहन का पीछा किया व दोनों वाहनों को जप्त किया गया। पुलिस ने बगैर नंबर की बोलेरो वाहन से 15 पेटी देशी शराब व अल्टो क्रमांक एमपी-09 डब्लूसी- 3476 से 7 पेटी शराब को जप्त किया हैं। पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के मामले में अभिमन्यु पिता सत्येष निवासी किशनगंज इंदौर, अनुज पिता तेज बहादुर निवासी पीथमपुर, नदीम पिता मोहम्मद हुसैन निवासी किशनगंज इंदौर व फारुख के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है, इस मामले में फारुख नाम का आरोपी अभी फरार है। शराब सहित दोनों वाहनों की कुल कीमत करीब 7 लाख रुपए है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *