धार । खेत पर सिंचाई कर रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, किसान की मौत, प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

 

खेत पर सिंचाई कर रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने मारी गोली, किसान की मौत, प्रकरण दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री )। ग्राम रिंगनोद में खेत पर सिचाई कर रहे किसान को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जानकारी के अनुसार बिछिया घाटी पर स्थित खेत पर सिंचाई कार्य कर रहे किसान नानूराम पाटीदार निवासी पाटीदार मोहल्ला रिंगनोद को रविवार रात को अज्ञात बदमाशों ने गोली मार दी। जिससे सीने पर छर्रे लगने से किसान गंभीर घायल हो गया। किसान का पुत्र राधेश्याम पाटीदार जब खाना देने खेत पर गया तो अपने पिता को गंभीर हालत में देख घटना की सूचना रिशेदारो और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही रिंगनोद और सरदारपुर पुलिस थाना बल मौके पर पहुंचा और बदमाशों को पकड़ने के प्रयास में जुट गए। इधर गंभीर घायल किसान को सरदारपुर अस्पताल उपचार के ले जाया गया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सरदारपुर एसडीओपी रामसिंह मेड़ा ने बताया अज्ञात बदमाश द्वारा किसान को गोली मारकर हत्या कर दी गई। अज्ञात व्यक्ति के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *