धार । कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार , 15 नए संक्रमितों में कोरोना के लक्षण, जिले में संक्रमण के एक्टिव केस अब बढकर हुए 24

कोरोना वायरस ने पकड़ी रफ्तार
15 नए संक्रमितों में कोरोना के लक्षण
जिले में संक्रमण के एक्टिव केस अब बढकर हुए 24
नए हॉट स्पॉट बने कुक्षी व पीथमपुर, इन दोनों क्षेत्रों में कोरोना के सबसे अधिक मरीज
पिछले साल जनवरी में नहीं थे एक भी एक्टिव मरीज
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) जिले में कोरोना वायरस संक्रमण ने अपनी रफ्तार पकड़ ली हैं, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में संक्रमण तेजी से फैल रहा है। भीड वाले जगहों पर बेवजह बगैर मास्क लगाए घूम रहे लोगों के कारण ही कोरोना बढ़ रहा हैं, जनवरी माह के पहले पखवाड़े में ही कुक्षी व पीथमपुर नए हॉट स्पॉट के रुप में सामने आए है। इन दोनों स्थानों पर वर्तमान में कोरोना के सबसे अधिक एक्टिव मरीज हैं, ऐसे में बढ़ते संक्रमण के बीच स्वास्थ्य विभाग भी अलर्ट है। तथा संदिग्धों की स्पेलिंग बढ़ते हुए मरीजों की पहचान पर फोकस बनाए हुए है। विभाग द्वारा जारी हुए बुलेटिन के अनुसार जिले में 15 नए संक्रमित मरीज मिले हैं, जिसके चलते अब कोरोना के एक्टिव केस अब बढ़कर 24 हो चुके है। कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव दूसरी लहर के बजाय तेजी से फैल रहा हैं, क्योंकि वर्ष 2021 में जनवरी के शुरुआती दिनों में संक्रमण का एक भी एक्टिव केस नहीं था। किंतु वर्तमान में हर दिन मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
घर पर ही उपचार ले रहे मरीज
स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार नए मरीजों में कुक्षी निवासी 6 लोग, धामनोद निवासी दो व बदनावर के भी दो लोगों की रिपोर्ट आई हैं, इसी तरह कालीबावडी, गंधवानी, ज्ञानपुरा में एक-एक मरीजों में भी कोरोना के लक्षण होने के चलते रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही जेल में बंद एक आरोपी की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आने पर उसे जेल के ही आइसोलेशन में भर्ती कर लिया गया है। दो दिन पूर्व पीथमपुर में भी करीब पांच लोग पॉजिटिव आ चुके है। हालांकि नए मरीजों में कोरोना के सामान्य लक्षण होने के चलते 23 लोगों को होम आइसोलेशन में ही उपचार दिया जा रहा है। तथा एक मरीज कोविड झोन में एक मरीज को भर्ती किया गया हैं, साथ ही 8 संदिग्ध मरीज भी अस्पताल में भर्ती है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *