धार । पुलिस लाईन के अस्पताल का किया निरीक्षण, काेविड के चलते बेहतर पाई व्यवस्था

पुलिस लाईन के अस्पताल का किया निरीक्षण, काेविड के चलते बेहतर पाई व्यवस्था
ऐसा काम करें कि जनता से भी मिले आईएसओ अवार्ड- आईजी राकेश गुप्ता

धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) पुलिस महानिरीक्षक इन्दौर ग्रामीण जोन राकेश गुप्ता ने गुरुवार दाेपहर पुलिस लाइन धार पहुंचकर वहां के अस्पताल एवं रक्षित निरीक्षक कार्यालय का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। इसके पूर्व धारेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां पर पूजा-अर्चना कर भगवान धारनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। यहां पर वरिष्ठ समाज सेवी, वरिष्ठ पत्रकार प्रेस क्लब सचिव डॉ अशोक शास्ञी मौजूद रहे । इसके पश्चात उन्होंने पुलिस लाईन धार में आईएसओ अवार्ड सम्मान समारोह में धार जिले के छः थाने क्रमशः टांडा, बाग, मनावर, धामनोद, धरमपुरी, सादलपुर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय मनावर और कार्यालय कुक्षी आईएसओ प्रमाणित किया जाकर प्रशस्ति पत्र प्रदाय किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आईजी ने कहा कि 11 साल बाद धार में वापस आया हूं। सन 2010 तक मैं यहां पुलिस अधीक्षक रहा हूं। धार में बहुत परिवर्तन हुआ है। जब शहर बदलता है तो पुलिस को भी बदलना चाहिए। इसके लिए मैं एसपी आदित्य प्रताप सिंह का धन्यवाद देता हूं। आईएसओ सर्टिफिकेट एक बार मिल जाने वाला सर्टिफिकेट नहीं है। इसका बीच-बीच में परीक्षण होता रहता है। इस अवसर पर कलेक्टर डॉ पंकज जैन, पुलिस अधीक्षक आदित्य प्रताप सिंह मौजूद थे। श्री गुप्ता ने कार्यक्रम के पश्चात जिले की समस्त अनुविभागीय अधिकारी पुलिस, थाना प्रभारी, चौकी प्रभारी की अपराध समीक्षा बैठक ली। आभार अति पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पाटीदार ने माना।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *