
कड़ी मेहनत का कोई पर्याय नहीं.. डॉ अशोक शास्त्री
गणतंत्र दिवस पर धार कॉलेज में हुआ ध्वजारोहण, देशभक्ति प्रस्तुतियां एवं पुरस्कार वितरण
धार देश के 73 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर नर्सिंग शिक्षा में प्रदेश के अग्रणी धार एवं समृद्धि नर्सिंग कॉलेज में गणतंत्र दिवस का गरिमामय रंगारंग कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुप्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य, वरिष्ठ पत्रकार पंडित अशोक शास्त्री, विशेष अतिथि के रुप में लायंस इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट के माइक्रो कैबिनेट सदस्य राजीव जोशी, संस्था के संचालक आशीष चौहान, सीईओ मोनिका चौहान एवं एबीवीपी के नगर उपाध्यक्ष विनीत चौहान थे। कार्यक्रम के शुभारंभ मे मुख्य अतिथि अशोक शास्त्री द्वारा मां सरस्वती एवं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तत्पश्चात अतिथियों द्वारा ध्वजारोहण एवं सामूहिक राष्ट्रगान किया। नर्सिंग विद्यार्थियों द्वारा देशभक्ति से ओतप्रोत रंगारंग प्रस्तुतियां दी गई। अतिथि उद्बोधन में पंडित अशोक शास्त्री ने कहा कि मेहनत का कोई पर्याय नहीं होता है अगर आपको सफलता अर्जित करना है तो कड़ा परिश्रम करना होगा कई बार आपके भाग्य के भी आपकी मेहनत के अनुरूप बदल जाते हैं, शासन आपको उत्कृष्ट शिक्षा दिलाने के लिए हर संभव मदद कर रहा है और संस्था आपको निखारने में, आपने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी।
अतिथि उद्भोदन के उपरांत अतिथियों द्वारा सांस्कृतिक एवं खेलकूद गतिविधियों के लिए श्रेष्ठ प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया गया।
आभार संस्था संचालक आशीष चौहान द्वारा माना गया