
स्ञी राेग विशेषज्ञ डॉ रघुवंशी ने सीएमएचओ का पदभार किया ग्रहण
विभागीय डॉक्टरों व स्टॉफ ने किया स्वागत
आदिवासी जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर करना चुनौती
प्लस पोलियों अभियान से होगी प्राथमिकता की शुरुआत
धार ( डाँ.अशोक शास्त्री ) हरदा से आए स्ञी रोग विशेषज्ञ डॉ शिरीष रघुवंशी ने शुक्रवार दोपहर को धार में सीएमएचओ पद पर पदभार ग्रहण कर लिया हैं, विभागीय हस्ताक्षर व पदभार ग्रहण करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कार्यालय में उपस्थित स्टॉफ सहित अस्पताल के डॉक्टरों ने नवागत सीएमएचओ डॉ रघुवंशी का स्वागत किया है। धार आदिवासी जिला होने के चलते स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना नवागत सीएमएचओ के बडी चुनौती होगा, क्योंकि प्रदेश के स्वास्थ्य मंञी डॉ प्रभुराम चौधरी का प्रभार वाला जिला भी धार है। ऐसे में ग्रामीण क्षेञों में स्वास्थ्य सेवाएं समय पर लोगों को मिल सके, इसको लेकर नवागत रघुवंशी एक राेडमैप तैयार कर उसी पर अपना काम शुरु करेंगे।
प्लस पोलियो पर पहला फोकस
डॉ रघुवंशी ने चर्चा में बताया कि ज्वाईंन करने के साथ ही सबसे पहले वैक्सीनेशन को लेकर जिले की जानकारी प्राप्त की हैं, साथ ही वैक्सीन के डोज रखने वाले स्थान का निरीक्षण किया है। रविवार को प्लस पोलियों अभियान की शुरुआत होनी हैं, इस अभियान को शत प्रतिशत पूरा करने के लिए टारगेट तय किया गया है। जिसके तहत ही विभाग की पूरी टीम काम करेंगी, इसके लिए शनिवार को जनजागरण रैली भी निकाली जाएगी। पहला फोकस वैक्सीनेशन व प्लस पोलियो अभियान समय पर पूरा करना रहेगा।
दो अधिकारियों के बीच था असमंजस
नए सीएमएचओ की नियुक्ति के पीछे की एक बडी कहानी हैं, दरअसल गत वर्ष कोरोना काल के दौरान सीएमएचओ का पद रिक्त हो गया था, इस दौरान हडडी रोग विशेषज्ञ डॉ जितेंद्र चाैधरी को सीएमएचओ का प्रभार दिया गया, कुछ माह बाद हार्ट अटैक आने से डॉ चौधरी अवकाश पर चले गए। इसी बीच प्रशासन ने कार्य सुविधा की दृष्टि से सिविल सर्जन डॉ एमएल मालवीय को प्रभार सौंपा। इसके बाद 29 दिसंबर को डॉ चौधरी पुन अवकाश से लौटे, किंतु प्रभार वाले अधिकारी को नहीं हटाया गया। ऐसे में दो डॉ सीएमएचओ के पद पर रहते हुए काम करने लगे, इससे विभागीय कर्मचारियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी। ऐसे में नए सीएमएचओ का आदेश भोपाल स्तर पर आने से अब विभागीय गतिविधियां समय पर पुन शुरु हो सकेगी।