
महाशिवरात्रि पर्व
मंदिरों में उमड़ी भीड, दर्शन करने पहुंचे भक्त
प्रसाद के रूप में बंट रही खिचडी
शिवालयों में हो रहा जलाभिषेक व पूजन

धार। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर मंदिरों में दर्शन के लिए सुबह पांच बजे से ही भक्तों के पहुंचने का क्रम शुरु हो गया है। धार के सबसे बडे मंदिर भगवान धारनाथ में अल सुबह पंचामृत से अभिषेक किया गया, इसके बाद श्रृंगार और आरती संपन्न हुई। जिसके बाद से ही भक्तों के दर्शन करना शुरू हो चुका हैं, सुबह से ही मंदिरों के बाहर भक्त बडी संख्या में लाइन लगाकर अपना नंबर आने की प्रतिक्षा करते हुए दर्शन व पूजन कर रहे है। नगर के कई शिवालयों में जलाभिषेक व पूजन भी भक्त पंडितों के माध्यम से कर रहे है।
मंदिरों में बंट रही प्रसाद
नगर में आँकडेश्वर मंदिर राजस्थानीय आद्यगौड ब्राह्मण समाज ट्रस्ट द्वारा प्रातःकाल ब्राह्मणों द्वारा रुद्राभिषेक के साथ जिसमे प्रमुख ट्रस्टी डाँ.अशोक शास्त्री सहित बडी संख्या मे ट्रस्टी गण और समाज के सदस्य उपस्थित थे , दर्शनार्थियों को महाप्रसादी का वितरण किया गया । धार नाथ मंदिर के साथ ही 8 बडे मंदिरों में दर्शन की उचित व्यवस्था समिति के द्वारा की गई हैं, भक्तों में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। साथ ही बच्चों में मंदिर से बंट रही खिचडी सहित अन्य प्रसाद को ग्रहण करने का क्रम भी जारी है। इधर मंदिरों में भगवान के भजनों की विशेष प्रस्तुति बजने के साथ ही पूरा शहर भोलेनाथ की भक्ति में डूब चुका है। पर्व को लेकर मंदिरों में विशेष साज-सज्जा करने की तैयारी दो दिन पूर्व से ही शुरु हो चुकी थी, मंगलवार देर राञि तक मंदिरों में भीड रहेगी। गंगा महादेव तीर्थ घाटी पर भगोरिया हाट की शुरुआत होगी, जिसमें मनावर, तिरला, गंधवानी व सरदारपुर के ग्रामीण बडी संख्या मंदाल लेकर हाट बाजार आएंगे। साथ ही लोक नृत्य करते हुए मंदाल की आवाज पर सभी झूमेंगे।