मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना से जुड़ी आवश्यक सामाग्रीयो की आपूर्ति में लापरवाही – विभाग बेपरवाह

बेहद  संवेदनशील समय मै मध्यप्रदेश स्वास्थ्य विभाग मै ज़रूरी समानो की कमी

– 6 लाख पीपी किटो का टेंडर होने के बाद भी अभी तक मात्र 1 लाख कीटों की सप्लाई की गयी है । जबकि सभी ज़िलों मै इस की आवश्यकता है ।
स्वास्थ्य विभाग मध्य प्रदेश में covid 19 की सुरक्षा एवं जाँच किट की आपूर्ति में कमी ।

अधिकारियों के आगे नेता नतमस्तक ।

१)PPE किट
२)antigen किट
३) injection remdevisir
४) rapid anti body test किट

इन सभी प्रॉडक्ट्स की उपलब्धता मध्य प्रदेश शासन द्वारा पूरी मात्रा में ज़िलों मै नहीं भेजी जा रही है । इस की बहुत कमी महसूस की जा रही है ।
स्वस्थ विभाग के
कार्यालय द्वारा टेंडर जारी किया जाता है और L 1 दर आने पर उस फ़र्म को सप्लाई की अनुमति कार्यालय द्वारा ही दी जाती है । जिसकी समय अवधि लगभग १५ दिवस थी , आदेश जारी होने के पश्चात समय निर्धारित किया गया परंतु फ़र्म द्वारा समय पर आपूर्ति नहीं की गई है और शासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है सभी जिलों मै उपरोक्त सामग्री की कमी महसूस की जा रही और इस विषय मै किसी का ध्यान नहीं जा रहा है ।

टेंडर कंडीशन के मुताबिक़ अगर L1 कम्पनी आपूर्ति में असमर्थ पाई जाती है तो L2 कम्पनी अगर L1 की दर का पर सप्लाई सुनिश्चित करती है तो नया ऑर्डर जारी कर अग्रीमेंट की प्रक्रिया कर सप्लाई का मौक़ा दिया जाना चाहिए जिससे प्रदेश की व्यवस्था में कोई परेशानी नहीं आए ।

परंतु कार्यालय के उच्च अधिकारियों द्वारा L2 कम्पनी द्वारा सप्लाई की इच्छा ज़ाहिर करने के पश्चात उसे सप्लाई का मौक़ा नहीं दिया जा रहा है ।

यह एक प्रकार से कार्यालय में प्रबंध की कमी है जिससे प्रदेश की कई परेशनियाँ का सामना करना पड़ सकता है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *