धार ।होली पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक बच्चों को समझाए कि अनुशासन में रहकर मनाए त्योहार- एसपी

होली पर्व को लेकर हुई शांति समिति की बैठक
बच्चों को समझाए कि अनुशासन में रहकर मनाए त्योहार- एसपी
धार , डाँ.अशोक शास्त्री । आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस कंट्रोल रूम शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रतिनिधियों ने त्योहारों पर साफ सफाई और प्रकाश व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त रखने की मांग रखी। साथ ही आगामी त्योहारों को शांति, सद्भाव और उत्साह के साथ मनाने की अपील की। कलेक्टर डॉ पंकज जैन ने होली, रंग पंचमी, शब-ए-बारात पर सफाई और विद्युत व्यवस्था सुचारू रखने के निर्देश दिए। एसपी आदित्य प्रताप सिंह ने कहा कि पिछले 2 वर्षों में कोरोना के प्रतिबंध के चलते त्योहारों को प्रतीक रूप में मनाने की अनुमति थी। अब कोरोना संबंधी कोई विशेष प्रतिबंध नहीं है। बच्चों को भी समझाईश व अनुशासन में रहते हुए पूरी उमंग के साथ त्योहार मनाने की अपील बैठक के माध्यम से की गई। वहीं बैठक में शहर में बढते अतिक्रमण पर कार्रवाई की मांग रखी गई, जिसपर कलेक्टर ने भी नपा को कार्रवाई करने के निर्देश दिए है। साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर रखी पानी की प्याऊ को सही दुरुस्त करवाकर उन्हें भरवाने की मांग सदस्यों के द्वारा की गई है।
90 स्थानों पर होगा होलिका दहन
शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र व नौगांव के शहरी क्षेञ में कुल 90 स्थानों पर होलिका दहन कार्यक्रम होगा। बैठक में पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए हरे भरे पेड़ नहीं काटने की अपील की। बैठक में बताया कि लोगों को नशे से दूर रहने का संदेश दें, ऐसे रंगों का उपयोग न करें, जिससे शरीर को नुकसान पहुंचे। नागरिकों से कहा कि मोहल्ले में बच्चों द्वारा होलिका दहन की जाती है, इन पर नजर बनाए रखें। नगर में होलिका दहन एवं शब-ए-बारात एक ही दिन है। इसलिए हम लोगों को मिल जुल कर अपने अपने त्योहार मनाना हैं। इस दिन किसी भी प्रकार के नशे पर रोक लगाने के लिए अवैध शराब बिक्री पर रोक लगाने की मांग की गई, जिसपर एसपी ने पुलिस अधिकारियों को निरीक्षण कर प्रकरण दर्ज करने के निर्देश दिए है।
शांति समिति की बैठक में धार कलेक्टर डॉ पंकज जैन, श्रंगार श्रीवास्तव, एसपी आदित्य प्रताप सिंह, एडिशनल एसपी देवेंद्र पाटीदार सिटी मजिस्ट्रेट राहुल चौहान, सीएसपी देवेंद्र धुर्वे, टीआई आनन्द तिवारी, टीआई देवेंद्र पाटीदार, सीएमओ निशिकांत शुक्ला, समाजसेवी अनंत अग्रवाल, अशोक जैन, डाँ. अशोक शास्त्री, शिव पटेल भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *