मध्यप्रदेश : विशेष समुदाय का होने के शक में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी नेता पर आरोप , मारपीट करने का वीडियो हुआ वायरल – देखे विडीओ

मध्यप्रदेश के नीमच से मानवता को शर्मसार कर देने वाला वीडियो सामने आया है। यहां एक बुजुर्ग को विशेष समुदाय का होने के शक में पीट-पीटकर मार डाला। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाला आरोपी भाजपा नेता है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

 

दरअसल, पुलिस को मनासा के रामपुरा रोड स्थित मारुति शोरूम के पास शव पड़ा होने की सूचना मिली थी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए सोशल मीडिया पर उसकी तस्वीरे डाली, तो उसकी पहचान रतलाम जिले के भंवरलाल जैन के रूप में हुई। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह विकलांग थे और उन्हें याददाश्त से संबंधित समस्या थी।

परिजनों को मृतक का शव सौंपे जाने के बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ, जिसमें एक युवक भंवरलाल को बुरी तरह से पीटता नजर आ रहा है। वह उससे आधार कार्ड मांगता है। वायरल वीडियो में एक शख्स तकरीबन 65 साल के बुजुर्ग भंवर लाल जैन को लगातार चांटे मारते हुए देखा गया।

वीडियो में सुना जा सकता है कि आरोपी पीटते हुए बुजुर्ग से कहते हुए नजर आ रहा है, ”तेरा नाम क्या मोहम्मद है? जावरा से आया है? चल तेरा आधार कार्ड बता।” मार खाने वाला बुजुर्ग गिड़गिड़ाते हुए बोल रहा है कि 200 रुपये ले लो…’ पुलिस जांच में आरोपी की पहचान दिनेश कुशवाहा के रूप में हुई है और पुलिस विभाग के सूत्रों के मुताबिक उसकी पत्नी बीजेपी के टिकट पर शहर की पार्षद रह चुकी है।

उधर, कांग्रेस विधायक जीतू पटवारी ने भी इस घटना के वीडियो को ट्वीट करते हुए लिखा है कि मार खा रहे भंवरलालजैन बाद में मृत पाए गए! मारने वाला BJP की पूर्व पार्षद का पति दिनेशहै! पहले दलित, फिर मुस्लिम-आदिवासी और अब जैन! इस ज़हर, जानलेवा नफरत की भट्टी को भाजपा ने जलाया है! गृहमंत्री कुछ बोलेंगे?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *