पूर्व क्रिकेटर नमन ओझा के पिता गिरफ्तार

पूर्व भारतीय क्रिकेटर नमन ओझा के पिता वीके ओझा को सोमवार को मुलताई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। नमन के पिता पर बैंक मैनेजर रहते सवा करोड़ रुपये के गबन का आरोप है। मुलताई पुलिस ने सोमवार को वीके ओझा को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें एक दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा। इस दौरान थाने में नमन ओझा भी मौजूद रहे। उन्होंने पिता की जमानत का प्रयास किया, लेकिन जमानत नहीं मिली।

बताया गया है कि बैंक ऑफ महाराष्ट्र की जौलखेड़ा शाखा में वर्ष 2013 में सवा करोड़ रुपए का गबन किए जाने का मामला सामने आया था, जिसके चलते तत्कालीन मैनेजर रहे वीके ओझा पर वर्ष 2014 में एफआईआर दर्ज की गई थी। इस मामले में वीके ओझा को कल  मुलताई पुलिस की टीम ने गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *