Ujjain Mahakal Temple: तेज बारिश से महाकाल मंदिर के नंदी मंडपम में घुसा पानी – देखे विडीओ

शहर में रविवार शाम हुई तेज बारिश से ज्योतिर्लिंग महाकाल मंदिर के नंदी मंडपम में पानी भर गया। बताया जाता है कि भारी बारिश से परिसर की नालियां ओवरफ्लो हो गई थीं। तेजी से पानी की निकासी नहीं हो होने से नंदी मंडपम के पालकी चौक में परिसर का पानी प्रवेश कर गया। पानी का प्रवाह तेज होने से पालकी चौक से होते हुए पानी नंदी मंडपम में भर गया। मंदिर प्रशासन ने ताबड़तोड़ सफाई कर्मचारियों को बुलाकर पानी की निकासी सुनिश्चित कराई तथा नंदी मंडपम को साफ किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *