
रेलिंग तोड़कर पुल से नर्मदा में गिरी बस…15 शव बरामद
कमिश्नर पवन शर्मा , कलेक्टर डाॅ. पंकज जैन , एस. पी. आदित्य प्रताप सिंह सहित जिला प्रशासन मौके पर मौजूद
रेसक्यू आपरेशन जारी
( डाॅ. अशोक शास्त्री )
धार सुबह पौने दस बजे धामनोद में खलघाट के पास नर्मदा नदी में यात्रियों से भरी बस गिर पड़ी। बस इंदौर से पुणे जा रही थी। महिलाओं – बच्चों समेत 55 यात्री सवार थे। अब तक 15 शव निकाले जा चुके हैं। धामनोद के खलघाट में बस टू-लेन पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नर्मदा में गिरी। यह पुल पुराना बताया जा रहा है।
बस महाराष्ट्र राज्य परिवहन की है। ड्रायवर की लापरवाही से ब्रिज से ओवरटेक करने में अनियंत्रित होकर गिर गई। हादसे की जानकारी लगते ही खलघाट सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए हैं। इंदौर और धार से NDERF की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एवं गृहमंत्री नरोत्तम मिश्र ने घटना को संज्ञान में लेते हुए प्रशासन को बचाव और राहत कार्य के आदेश दिए हैं ।