MP News: रीवा में जनपद CEO पर जानलेवा हमला, कचरे के ढेर पर फेंका

मध्य प्रदेश के रीवा की सिरमौर जनपद सीईओ एसके मिश्रा पर मंगलवार को जानलेवा हमला हो गया। बदमाशों ने उनके साथ जमकर मारपीट की। इसके बाद उन्हें मरा समझकर कचरे के ढेर में फेंककर भाग गए। इसके पहले सुबह मिश्रा और भाजपा विधायक केपी त्रिपाठी के बीच विवाद का ऑडियो आमने आया था।

रीवा की सिरमौर जनपद सीईओ एसके मिश्रा मंगलवार को सेमरिया क्षेत्र में बैठकर कर लौट रहे थे। इस बीच 3.30 बजे बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोकी और तोड़फोड़ शुरू कर दी। फिर जनपद सीईओ को लाठी-डंडों से जमकर पीटा। फिर बदमाश उन्हें मरा समझकर कचरे के ढेर में फेंकर भाग गए। मिश्रा ने घटना की सूचना सेमरिया पुलिस को दी। जिसके बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस बीच सुबह मिश्रा और विधायक केपी त्रिपाठी के बीच विवाद का एक ऑडियो सामने आया, जो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दोनों के बीच तीखी बहस हो रही है। फिलहाल पुलिस मामले मामले की जांच कर रही है।

ऑडियो में केपी त्रिपाठी मिश्रा को फोन लगा कर बात कर रहे है। जिसमें वह मिश्रा को उनके लोगों को परेशान करने की बात कहते है। इस पर मिश्रा उन पर लगे आरोप को झूठ बताते हुए अपनी सफाई देते है। फिर अचानक कुछ देर बाद मिश्रा पर ऑडियो में पैसे लेने का आरोप लगाते है। इस पर मिश्रा उनसे कहते है कि गाली गलौज करते हो। तुम्हें शर्म नहीं आती। अपने आप को क्या समझ लिए हो। अभी तक मैं तुम्हारी इज्जत कर रहा था। तुमने दलाल पाल रखे है और उनके माध्यम से पैसा खाते हों।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *