गुलाम नबी आजाद के कांग्रेस छोड़ने पर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कही ये बड़ी बात

पूर्व केंद्रीय मंत्री गुलाम नबी आजाद (Ghulam Nabi Azad) के कांग्रेस (Congress) पार्टी से अपने पांच दशक पुराने संबंध खत्म करने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया (Jyotiraditya Scindia) ने कहा कि आखिरकार गुलाम नबी ने भी खुद को ‘‘आजाद’’ कर ही लिया. कांग्रेस को 2020 में अलविदा कह भाजपा में शामिल हुए सिंधिया ने कहा, ‘‘जहां तक कांग्रेस की बात है यह तो कई महीनों और सालों (वर्षों) से स्पष्ट है कि उसकी अंदरूनी स्थिति क्या है

सिंधिया ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता हूं और सकारात्मक सोच और विचारधारा के साथ विकास और प्रगति में लगा हूं लेकिन जरूर कहीं न कहीं अंत में गुलाम नबी जी भी स्वयं ‘‘आजाद’’ हो चुके हैं.’’ नागर विमानन मंत्री ने अपनी पहचान भाजपा कार्यकर्ता के रूप में बताते हुए कहा कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में राष्ट्र निर्माण के लिए काम कर रहे हैं. ज्योतिरादित्य सिंधिया को ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा करने ग्वालियर पहुंचे हैं.

बता दें कि गुलाम नबी आजाद ने शुक्रवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता समेत सभी पदों से इस्तीफा दे दिया तथा नेतृत्व पर आंतरिक चुनाव के नाम पर पार्टी के साथ बड़े पैमाने पर ‘धोखा’ करने का आरोप लगाया. इस इस्तीफे में गुलाम नबी आज़ाद ने जो बातें लिखीं, उसे लेकर कांग्रेस के नेता आज़ाद पर हमलावर हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *