संस्था जय हो द्वारा शरद पूर्णिमा पर 300 मरीजों को दो दिन नि:शुल्क श्वाँस एवं दमे की दिव्य औषधि का वितरण किया गया

 

   

–: प्रेस – नोट :–

संस्था जय हो द्वारा शरद पूर्णिमा पर 300 मरीजों को दो दिन नि:शुल्क श्वाँस एवं दमे की दिव्य औषधि का वितरण किया गया ।
धार , शहर की अग्रणी सामाजिक ” संस्था जय हो ” के तत्वावधान में दिनांक 30 एवं 31 अक्टूबर 2020 दो दिन तक शरद पूर्णिमा के अवसर पर श्वांस एवं दमे की नि:शुल्क दिव्य औषधि वितरण किया गया ।
संस्था जय हो के संस्थापक डाँ. अशोक शास्त्री ने बताया कि उक्त दिव्य औषधि का वितरण आनंद चौपाटी स्थित शास्त्री मेडिकल एवं जनरल स्टोर्स पर किया गया ।
डाँ. अशोक शास्त्री ने बताया कि संस्था जय हो द्वारा 20 वर्षों से निरंतर शहर में विभिन्न सामाजिक प्रकल्पों के साथ प्रतिवर्ष शास्त्री मेडिकल स्टोर पर दिव्य औषधि का वितरण किया गया । संस्था द्वारा 300 से अधिक श्वास एवं दमा रोगियों के लिए औषधि की व्यवस्था की गई । दवा वितरण के साथ दिव्य औषधी लेने की विधि भी बताई ।
उक्त जानकारी निलेश जोशी ने दी ।

निवेदक
संस्था जय हो

सादर प्रकाशनार्थ , जय हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *