
गुरुवार शाम प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा इंदौर आए। वे रेसीडेंसी कोठी में प्रबुद्धजनों, भाजपा नेताओं और समर्थकों के साथ चर्चा की। इंदौर आने पर उनके समर्थकों ने गृहमंत्री का स्वागत किया। इधर, मीडिया से चर्चा में उन्होंने बड़ा बयान देते हुए कहा कि 2023 का चुनाव सीएम शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही लड़ा जाएगा। भाजपा नेताओं से मुलाकात के मामले में वे बोले की नेताओं से मुलाकात पारिवारिक है। भाजपा परिवार की तरह चलती है। हम सब लोग सभी लोग ‘वसुदेव कुटुम्बट के सिद्धांत को प्रतिपादित करने के पक्ष में हैं। मीडिया भले ही इसे खबरें बनाए, लेकिन ये मुलाकातें पारिवारिक हैं।
खजराना गणेश का लिया आशीर्वाद, भाजपा नेता स्व. विष्णु प्रसाद शुक्ला को दी श्रद्धांजलि
गृहमंत्री रेसीडेंसी कोठी से खजराना गणेश मंदिर पहुंचे थे । जहां उन्होंने भगवान गणेश के दर्शन कर उनका पूजन किया और भगवान का आशीर्वाद लिया। इसके बाद वे भाजपा नेता स्व. विष्णु प्रसाद शुक्ला के निवास पर बैठने पहुंचे थे । जहां उन्होंने स्व. शुक्ला के फोटो पर पुष्प अर्पित किए और श्रद्धांजलि दी।
