मध्यप्रदेश: 2 कांग्रेस विधायकों ने ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ की

प्रदेश की  बड़ी खबर है.सतना से कांग्रेस विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सर्राफ पर महिला ने बदसलूकी का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि वह रेवांचल एक्सप्रेस में अपने नवजात बच्चे के साथ सफर कर रही थी। देर रात में नशे की हालत में दोनों विधायकों ने उसके साथ बदसलूकी कर दी। महिला ने जीआरपी से मदद मांगी। सागर जीआरपी महिला को अपनी सुरक्षा में लेकर भोपाल पहुंची। महिला ने जीआरपी हबीबगंज में शिकायत दर्ज कराई है। इसकी भनक लगते ही कुशवाहा विदिशा में ही उतर गए।

सागर में जीरो पर कायमी कर मामला आगे की जांच के लिए जबलपुर जीआरपी एसपी को दिया गया है। बता दें, सिद्धार्थ पूर्व सांसद सुखलाल कुशवाहा के बेटे हैं। जीआरपी थाना प्रभारी एमएस सोमवंशी ने बताया कि महिला ने शिकायत की है।

मामला सामने आने के बाद सिद्धार्थ कुशवाहा ने सफाई देते हुए कहा कि महिला के साथ उन्होंने कोई अभद्रता नहीं की है। उन्होंने बताया- रात में और  कोतमा विधायक सुनील सर्राफ खाना खा रहे थे । महिला मेरी बर्थ पर लेटी थीं। उनके साथ बच्चा होने की वजह से मैंने अपनी बर्थ तक उन्हें दे दी थी। महिला के आरोप पूरी तरह निराधार हैं।

महिला के पति ने ट्वीट करके मांगी थी मदद…

सुनील सराफ: 2018 में पहली बार चुनाव लड़ा और विधायक बने
कोतमा विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक सुनील सराफ ने पॉलिटेक्निक कॉलेज से डिप्लोमा किया है। इसके बाद उन्होंने शहडोल से ग्रेजुएशन किया। सुनील सराफ के पिता कॉलरी कर्मचारी हैं। सुनील सराफ कांग्रेस के कार्यकर्ता के रूप में कार्यरत थे। इससे पहले उन्होंने कोई भी चुनाव नहीं लड़ा था। 2018 में कोतमा विधानसभा से टिकट मिल गया। वे बीजेपी के दिलीप जायसवाल को हराकर पहली बार विधानसभा में पहुंचे थे।

बीजेपी नेता ने बोला हमला
ये मामला सामने आने के बाद भाजपा हमलावर हो गई है। मध्यप्रदेश के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने ट्वीट कर कमलनाथ को घेरकर सवाल किया। कहा, कमलनाथ जी, जवाब दो! दारू पीकर महिला यात्री से छेड़छाड़ करने वाला यह विधायक क्या आपकी पार्टी से है ?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *