
जबलपुर में IMA MP State की Annual State council WCM, IMA House में जबरदस्त हंगामा हुआ । शुरुआत के दौरान स्वागत भाषण में जबलपुर आईएमए के अध्यक्ष डॉ अमरेंद्र पांडे द्वारा भोपाल, उज्जैन, इंदौर और ग्वालियर आईएमए के सदस्यों के बारे में अनर्गल बात करने से ग्वालियर IMA के सदस्यों द्वारा विरोध जताया गया, पर ग्वालियर आईएमए के सदस्यों को बाहर निकालने और अपशब्द कहने पर ग्वालियर आईएमए के सदस्य द्वारा उनको मंच से धक्का देकर उतार दिया गया और उनकी जमकर कुटाई की गई। घटना से भयभीत होकर IMA जबलपुर के पदाधिकारियों द्वारा पुलिस को बुला लिया गया , पर प्रदेश अध्यक्ष डॉ अनिल भाटिया के विरोध करने पर पुलिस को सदन के बाहर रहना पड़ा । बाद में डा अमरेंद्र पांडे द्वारा अपने व्यवहार पर खेद व्यक्त किया गया और क्षमा मांगी।