जबलपुर। फिल्मी अंदाज में गर्लफ्रेंड की हत्या करने के बाद हत्यारे ने बनाया वीडियो , युवती का गला रेतकर बोला- बेवफाई नहीं करने का:रजाई उठाकर कटा गला भी दिखाया – देखें खौफनाक वीडियो

जबलपुर में एक शख्स ने अपनी 21 साल की प्रेमिका की कथित तौर पर हत्या कर दी और शुक्रवार को सोशल मीडिया पर उसका एक रिजॉर्ट में मृत पड़ा वीडियो पोस्ट कर दिया.युवक ने उसका गला रिसॉर्ट के कमरे में ही रेता था। शुक्रवार को इस हत्याकांड से जुड़े दो वीडियो सामने आए। एक वीडियो में वह रजाई उठाकर खून से लथपथ युवती को दिखा रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में आरोपी युवक वारदात की वजह बताते हुए इसमें अपने एक बिजनेस पार्टनर के शामिल होने की बात कह रहा है। उसका कहना है कि शिल्पा मेरे पार्टनर से बार-बार पैसों की डिमांड कर रही थी। उसी के कहने पर मैंने उसे मार दिया।

(NOTE:-यह VIDEO आपको विचलित कर सकता है एवं VIDEO में अपशब्द का प्रयोग भी हुआ है)
इससे पहले शुक्रवार सुबह यानी मर्डर के 4 दिन बाद युवक का एक VIDEO सामने आया। जिसे आरोपी युवक ने रिसॉर्ट के कमरा नंबर-5 में बनाया था। VIDEO में वो गुस्से में कहता है कि ‘बेवफाई नहीं करने का…’ इसके बाद गाली देते हुए कह रहा है- ‘बेवफाई करने वालों का हश्र ऐसा ही होता है।’ वीडियो में पंजाबी गाना भी चल रहा है।

पुलिस ने बताया कि 21 साल की शिल्पा झारिया मंगलवार को जबलपुर के मेखला रिसोर्ट के एक कमरे में मृत मिली थी। खास बात ये है कि मौत के 4 दिन बाद भी उसका सोशल मीडिया अकाउंट ऑपरेट हो रहा है। मंगलवार और बुधवार को युवती के इंस्टाग्राम पेज पर कुछ फोटो अपलोड हुए थे। जिन्हें गुरुवार को डिलीट कर दिया गया। कुछ समय बाद ही 2 नए फोटो फिर से अपलोड किए गए। इसमें होटल के कमरे में युवक-युवती नजर आ रहे हैं। पुलिस सूत्रों का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी हो चुकी है। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

अब पूरा घटनाक्रम जान लीजिए…
मंगलवार (8 नवंबर) को मेखला रिसॉर्ट के रूम नंबर 5 में रजाई में लिपटा युवती का शव मिला था। उसका गला और कलाई कटी मिली थी। पलंग पर खून जमा हुआ था। मृतक की पहचान शिल्पा झारिया के रूप में हुई। वह 2 दिन पहले शहर से करीब 20 किलोमीटर दूर न्यू भेड़ाघाट रोड पर स्थित इस रिसॉर्ट में अभिजीत पाटीदार के साथ आई थी।

राखी नाम बताकर रिसॉर्ट में रुकी थी युवती
मेखला रिसॉर्ट प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार, शिल्पा 6 नवंबर (रविवार) को एक युवक के साथ रिसॉर्ट आई थी। दोनों ने बताया था कि वे गुजरात के रहने वाले हैं और किसी काम से जबलपुर आए हैं। युवती ने चेक इन के लिए रिसॉर्ट स्टाफ को आधार कार्ड दिया था और अपना नाम राखी मिश्रा बताया था। लड़के ने भी अभिजीत पाटीदार नाम बताते हुए आईडी दी थी। रिसॉर्ट काउंटर पर 1500 रुपए जमा करवाने के बाद उन्हें कमरा दिया गया था।

होटल स्टाफ ने बताया कि रविवार शाम को दोनों साथ घूमने निकले थे। रिसॉर्ट से बाहर लगे सीसीटीवी में वे साथ जाते भी नजर आए। हालांकि, रात में लड़का अकेले ही रिसॉर्ट लौटा। सोमवार (7 नवंबर) को अभिजीत ने रिसॉर्ट में ही खाना खाया और फिर दोपहर में बाहर निकल गया। शाम 4 बजे वह युवती के साथ लौटा और रूम में चला गया। करीब ढाई घंटे बाद शाम 6.30 बजे युवक रिसॉर्ट से निकला और वापस नहीं लौटा।

स्टाफ को युवती के कमरे में होने की बात पता थी। सोमवार शाम से मंगलवार दोपहर तक रूम का गेट नहीं खुला और न ही कोई ऑर्डर हुआ। लड़का भी नहीं लौटा, तो स्टाफ को शंका हुई। उन्होंने गेट खटखटाया। कोई आवाज नहीं आने पर मैनेजर को सूचना दी। इसके बाद मास्टर चाबी से गेट को खोला गया। भीतर बेड पर युवती का शव खून से सना रजाई में लिपटा मिला।

रूम में शराब की 2 बोतल मिली
कमरे की तलाशी लेने पर पुलिस को कमरे से 2 शराब की बोतल मिली थीं। इनमें एक बोतल खाली, जबकि दूसरी आधी भरी हुई थी। 2 ब्लेड भी पलंग के नजदीक पड़े मिले। आशंका है कि ब्लेड से युवती की कलाई और गला काटा गया है।

जबलपुर के आधारताल इलाके में किराए से रह रही राखी मिश्रा ने बताया कि 2 साल पहले उसका आधार कार्ड खो गया था। उसने काफी तलाश की थी, लेकिन वह नहीं मिला। जिसके बाद दूसरी कॉपी निकलवा ली थी। राखी ने यह भी बताया कि आधार कार्ड गुम होने के बाद शिल्पा नाम की युवती ने उसे सोशल मीडिया पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। हमारे बीच सोशल मीडिया के जरिए दो-चार बार बात भी हुई थी। हम कभी मिले नहीं थे। मुझे नहीं पता कि मेरी आईडी उसके पास कैसे पहुंची।

युवक ने 3 महीने पहले की थी 8.60 लाख की ठगी
युवती की हत्या का आरोपी अभिजीत पाटीदार 3 महीने पहले एक व्यापारी से 8.60 लाख रूपए की ठगी कर चुका है। व्यापारी मनीष चिमनानी ने जबलपुर के कोतवाली थाना में एफआईआर कराई थी। एफआईआर के मुताबिक अभिजीत पाटीदार ने मेसर्स भरत एंड कंपनी को 8 टन शक्कर, 15 लीटर की 204 केन सोयाबीन ऑयल और सोयाबीन तेल के 1 लीटर पाउच की 100 पेटी का ऑर्डर दिया था।

इसका बिल 8 लाख 60 हजार रुपए बना था। उसने इसका पेमेंट शाम को देने को कहा था, लेकिन पेमेंट दिए बिना सप्लाई गए माल को बाजार में बेचकर गायब हो गया। व्यापारी के मुताबिक इससे पहले तक अभिजीत पाटीदार ने शक्कर और तेल की खरीदी नकद की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *