
राजगढ़ के ब्यावरा SDM संजय उपाध्याय का ऑफिस में बैठकर फूट-फूट कर रोने का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले उनका एक और वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें वे किसी को धमकाते हुए नजर आ रहे थे और गोली चलाने की बात तक कह रहे थे। इसके बाद उन्हें कलेक्टर हर्ष दीक्षित ने उन्हें नोटिस देकर जवाब तलब किया है। इसके बाद पत्रकारों ने जब एसडीएम संजय उपाध्याय उपाध्याय इस विषय को लेकर बातचीत की तो वह सफाई देते हुए रोने लगे। उन्होंने ने मीडिया से चर्चा के दौरान बताया कि उनका दामाद उनकी बेटी को प्रताड़ित करता हैं। उनके दामाद का किसी बैंक कर्मी के साथ अफेयर चल रहा है जिसके कारण दामाद उनकी बेटी को परेशान करता है। उनकी बेटी ने इसकी शिकायत कई सीएम शिवराज से भी की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने बताया कि जो वीडियो वायरल हो रहा है वह इसी मैटर का है। जहां बेटी की परेशानी को देखते हुए भावुक हो गए और उन्होंने इस तरह के शब्दों का उपयोग किया।
महिला का पति अमेरिका में रहता है : SDM
एसडीएम संजय उपाध्याय जबलपुर के रहने वाले है। साल 2011 में बेटी शीतल की शादी भोपाल के साकेतनगर के रहने वाले विवेक चतुर्वेदी से हुई थी। उनका अब 9 साल का एक बेटा है। लेकिन इस बीच किसी बैंककर्मी से विवेक चतुर्वेदी की अफेयर की खबरों के बाद से घर में विवाद शुरू हो गया। एसडीएम ने बताया कि महिला का पति अमेरिका में रहता है इसी बीच महिला के विवेक के साथ लद्दाख की होटल के कुछ निजी पलों के फोटो भी शीतल के सामने आ गए। 19 नवंबर 2020 को विवाद बढ़ने पर शाहपुरा थाने में इसको लेकर हमने शिकायत भी की। वहां बेटी की देवरानी साक्षी चतुर्वेदी और देवर अभिषेक चतुर्वेदी भी आ गए। दोनों बहस करने लगे। वह भी बच्चे जैसे थे। मैं बेटी की हालत और दामाद की हरकतों से पहले ही दुखी था। समझाने के बाद भी विवाद कर रहे थे, तब उन्होंने यह धमकी भरी बात कही थी। तब यह वीडियो सामने आया था। तब भोपाल के तत्कालीन डीआईजी इरशाद वली ने इसकी जांच भी कराई थी लेकिन मामले में कुछ भी गंभीर नहीं पाया गया था।
बेटी ने सीएम शिवराज से भी की शिकायत : SDM
एसडीएम ने बताया कि उस समय विवेक पर एफआईआर इसलिए दर्ज नहीं करवाई क्योंकि शीतल का बेटा 9 साल का था उसकी भविष्य की चिंता को लेकर ऐसा नहीं किया। लेकिन 7 जनवरी 2022 को अफेयर वाली महिला शीतल के घर आ गई और शीतल को घर से बाहर निकालने के लिए मारपीट करने लगी तब शीतल ने भोपाल के बागसेवनिया थाने में पति और महिला के खिलाफ मारपीट का प्रकरण दर्ज करवाया।एसडीएम संजय उपाध्याय की माने तो उनकी बेटी ने इसको लेकर सीएम शिवराज से भी शिकायत की है,लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
दोबारा वीडियो वायरल होने पर कलेक्टर ने एसडीएम से मांगा जवाब
ब्यावरा एसडीएम संजय उपाध्याय को अपनी बेटी के मामले में हस्तक्षेप करना महंगा पड़ रहा है। जिस वीडियो में संजय उपाध्य गोली मारने की बात कह रहे हैं वह पारिवारिक और 2 साल पुराना है। कलेक्टर ने संजय उपाधि को जारी किया नोटिस में कहा है कि आपका वीडियो वायरल हो रहा है क्यों ना आपके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाए। इसके बाद SDM के पद पर पदस्थ एक पिता के जख्म फिर से ताजे हो गए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को आधार बनाकर बैंक मैनेजर महिला ने कलेक्टर को एसडीएम के खिलाफ धमकी देने की शिकायत की थी, जबकि वीडियो में वो कहीं भी नजर नहीं आ रही है।
दामाद विवेक ने आरोपों को किया खारिज
एसडीएम संजय उपाध्याय के दमाद विवेक ने मीडिया को बताया कि वे 5 साल से शीतल को तलाक देना चाहते हैं, लेकिन वह इसके लिए तैयार नहीं है। उन्होंने बताया कि शीतल नहीं बल्कि वो बहुत दुखी हैं। उन्होंने एसडीएम की बेटी पर आरोप लगाया है कि वह हमारे घर पर कब्जा करके बैठ गई है। वहीं अफ़ेयर के सवाल पर विवेक ने बताया कि एसडीएम सरासर झूठ बोल रहे हैं।