मध्य प्रदेश: कांग्रेस विधायक के खिलाफ दुष्कर्म का केस

प्रदेश के धार  में नौगांव थाना क्षेत्र ( Naugaon PS) में 38 वर्षीय एक विवाहित महिला ने कथित तौर पर दुष्‍कर्म और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के मामले में कांग्रेस विधायक उमंग सिंघार  के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवायी है। समाचार एजेंसी एएनआइ के मुताबिक पुलिस ने मामला आइपीसी की धारा 376 (दुष्‍कर्म), 377 (अप्राकृतिक अपराध) और 498 के तहत मामला दर्ज किया है।

दुष्‍कर्म व अप्राकृतिक कृत्य का आरोप
महिला ने पुलिस को बताया कि नवंबर 2021 से लेकर 18 नवंबर 2022 के मध्य तक विधायक उमंग पीडब्ल्यूडी कार्यालय के पीछे जिनका निवास स्‍थान है ने उसके साथ मारपीट व अभद्र व्‍यवहार किया। महिला ने शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया। महिला ने दुष्‍कर्म के साथ अप्राकृतिक कृत्य का भी आरोप लगाया है। नौगांव पुलिस ने इन आरोपों के आधार पर विधायक उमंग सिंघार पर दुष्‍कर्म व अन्‍य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

विधायक की पत्‍नी के खिलाफ भी दर्ज है एफआइआर
गौरतलब है कि बीते कुछ दिन पहले भी कांग्रेस के दिग्गज नेता व विधायक उमंग सिंघार की पत्‍नी के खिलाफ उनके घर में काम करने वाली घरेलू सहायिका ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी थी। नौकरानी ने उनकी पत्‍नी पर आरोप लगाया था कि उन्‍होंने गाली-गलौच कर मारपीट की और धमकी भी दी है। बता दें कि घरेलू सहायिका विधायक के घर में खाना बनाने का काम करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *