MP News: रेप केस दर्ज होने के बाद विधायक उमंग सिंघार ने दी सफाई , कही ये बात – देखें वीडियो

मध्यप्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री उमंग सिंघार पर रेप केस दर्ज होने के बाद उनकी गिरफ्तारी की कोशिशें शुरू हो गई हैं। पुलिस ने सोमवार को उनके धार स्थित घर पर छापा मारा। हालांकि सिंघार वहां नहीं मिले। उनके घर पर पुलिस तैनात है।

 

उधर, केस दर्ज होने के बाद इस मामले में राजनीति भी तेज हो गई है। भाजपा के नेता हमलावर हो गए हैं। वहीं, कांग्रेस ने इसे राहुल गांधी की यात्रा को लेकर भाजपा की बौखलाहट बताया है।

रेप के आरोपी विधायक उमंग सिंघार ने कहा- समझ नहीं आ रहा है कि, इस प्रकार की राजनीतिक षड्यंत्र क्यों रचा जा रहा है। जो नेता इसे रच रहे हैं, वे इतनी गंदी राजनीति नहीं करें। मैं गंधवानी में ईमानदारी से काम करता रहूंगा। इस महिला ने जो-जो आरोप लगाए हैं, यह हमारा निजी मामला है। जब कोई व्यक्ति अपने परिवार के खिलाफ ऐसे आरोप लगाता है तो दुख होता है। मैं उनका सम्मान करता हूं। जिस प्रकार से उन्होंने मुझे मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित किया, उसे लेकर आवेदन पुलिस को दिया था। उस पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। यह प्रताड़ना पिछले 6 महीने से झेल रहा था। मेरी स्थिति ऐसी हो गई थी कि मैं सुसाइड कर लूं। हालांकि मैंने जनता की सेवा करना चुना। मैं कोर्ट ने न्याय की मांग करूंगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *