भोपाल। भोपाल रोड पर भीषण एक्सीडेंट में तीन पत्रकारों की दर्दनाक मौत , CM ने ट्वीट करके संवेदना जताई.. मप्र के मीडिया जगत में शोक की लहर

विदिशा  प्रेस क्लब अध्यक्ष राजेश शर्मा और अन्य दो पत्रकारों की सड़क हादसे में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तीनों बाइक से विदिशा की तरफ आ रहे थे। भोपाल रोड पर सलामतपुर और बेरखेड़ी के बीच एक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। इस हादसे में विदिशा प्रेस क्लब अध्यक्ष और सुनील शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं नरेंद्र दीक्षित गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

लोगों ने उन्हें उठाया और पुलिस को सूचना दी। इस बीच नरेंद्र दीक्षित की भी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह राजपूत और सौमित्र मिश्रा ने तीनों की पहचान की ।इसके बाद तीनों के शव सांची अस्पताल लाए गए। रायसेन पुलिस का कहना है कि हादसे में 3 लोगों की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है।

सीएम शिवराज ने जताया शोक:-इस दर्दनाक हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने शोक जताते हुए दिवंगतों के प्रति श्रद्धांजलि प्रकट की है। साथ ही उन्‍होंने मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रुपये सहायता राशि देने की भी घोषणा की। उन्‍होंने ट्वीट करते हुए लिखा कि विदिशा प्रेस क्लब के अध्यक्ष राजेश शर्मा और पत्रकार साथी सुनील शर्मा एवं नरेंद्र दीक्षित के दुर्घटना में निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ है। ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना करता हूं। दिवंगत श्री राजेश शर्मा जी, श्री सुनील शर्मा जी और श्री नरेंद्र दीक्षित जी का परिवार स्वयं को अकेला न समझें, दुःख की इस घड़ी में हम सब शोकाकुल परिवार के साथ हैं। राज्य सरकार की ओर से मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपए सहायता राशि प्रदान की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *