उज्जैन। महाकाल भक्तो के लिए ज़रूरी खबर!

महाकाल मंदिर परिसर में मंगलवार यानी आज से मोबाइल के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा।इसके लिए मंदिर के तीन प्रवेश द्वार मानसरोवर, प्रशासनिक कार्यालय के सामने और गेट नंबर चार पर क्लॉक रूम बनाए है, जिसमे मोबाइल रखने के बाद ही श्रद्धालुओं को प्रवेश मिलेगा । मोबाइल रखने की व्यवस्था भी हाईटेक होगी श्रद्धालु के लिए बारकोड जारी होगा जिसने मोबाइल रखा है उसी को मोबाइल वापस किया जाएगा।

मंगलवार से महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए मोबाइल पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। इसके लिए महाकाल मंदिर प्रबंध समिति ने निर्णय लिया था। महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया कि 5 दिस को महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की हुए बैठक में निर्णय लिया गया था कि 20 दिस. से मोबाइल पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया जाए। जिसके बाद इसे आज से लागू कर दिया जाएगा। महाकाल मंदिर में प्रवेश करने के तीन गेट पर मोबाइल रखने के लिए हाईटेक क्लॉक रूम बनाए गए है। भक्त मोबाइल को जब रखने पहुंचेंगे तब ना सिर्फ उनका बल्कि मोबाइल का फोटो भी लिया जाएगा। मोबाइल जमा करने वाले और लेने वाले भक्तो की लाइन अलग अलग होगी ताकि भीड़ नहीं लगे।

जानिए क्या व्यवस्था रहेगी मोबाइल लेकर आने वाले भक्तों के लिए:-मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने बताया की मंदिर के तीन मुख्य द्वार से इंट्री करने वाले श्रद्धालुओं को मोबाइल क्लॉक में रखना होगा। इसके लिए श्रद्धालु अगर अपने परिवार के साथ आया है और सभी के पास मोबाइल है तो उन्हें एक साथ ट्रे में रख कर फोटो लिया जाएगा, जिसके बाद मोबाइल धारक किसी को वंहा लगे कैमरे से फोटो करवाना होगा। फोटो लेते ही एक क्यूआर कोड जनरेट हो जाएगा। जिसके बाद श्रद्धालु को क्यूआर कोड वाला टोकन का प्रिंट दिया जाएगा जिसमे उनके द्वारा दिए गए मोबाइल और खुद का फोटो सहित क्यूआर कोड प्रिंट होकर आ जायेगा।

जिस भक्त ने मोबाइल रखा था उसे ही लौटाया जाएगा:-भक्त द्वारा अपना मोबाइल जमा कराने के पश्चात वहां बैठा कर्मचारी क्यूआर कोड जनरेट होते ही लॉकर का नंबर भक्त के टोकन पर चढ़ा देगा, दर्शन के पश्चात अपना मोबाइल लेने वाले भक्तों को क्यूआर कोड वाला टोकन दिखाकर मोबाइल ले पायेगा। ख़ास बात ये की जिस भक्त ने मोबाइल रखा था उसे ही लौटाया जाएगा।

10 हजार मोबाइल रखने की क्षमता:-संदीप सोनी ने बताया की 5 दिस को निर्णय लिया था की 20 दिस से मोबाइल को पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया जाए। जिसके बाद हमें 15 दिन का समय मिला तैयारी करने के लिए। अब हमने सॉफ्टवेयर तैयार करवाकर पूरी तैयारी कर ली है शुरुआत में एक साथ 10 हजार मोबाइल रखने की क्षमता होगी,आगे इसे और बढ़ाया जाएगा।

महाकाल लोक में पाबंदी नहीं:-महाकाल मंदिर परिसर में मोबाइल के उपयोग पर पाबंदी रहेगी लेकिन महाकाल लाेक में आने वाले श्रद्धालु अपने साथ मोबाइल ला सकेंगे। उस पर कोई प्रतिबंध नहीं रहेगा। महाकाल मंदिर प्रबंध समिति की बैठक में पिछले दिनों मोबाइल पर पाबंदी का निर्णय लिया था।

यहां जमा होंगे मोबाइल:-मानसरोवर गेट- यहां पर सबसे ज्यादा छह हजार लॉकर्स स्थापित किए हैं।
प्रशासनिक कार्यालय के सामने- यहां दो हजार लॉकर्स रहेंगे।
कोटितीर्थ कुंड द्वार- यहां दो हजार लॉकर्स की सुविधा है।
महाकाल मंदिर प्रशासक संदीप सोनी ने कहा कि एक सप्ताह समीक्षा करेंगे। जरूरत होने पर बदलाव भी करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *