
मध्य प्रदेश के मोरेना में विमान दुर्घटना हुई है. यहाँ दो लड़ाकू विमान सुखोई-30 और मिराज 2000 आपस में भीड़ गए हैं. रक्षा सूत्रों ने ये भी बताया कि दोनों विमानों ने मध्य प्रदेश के ग्वालियर हवाई ठिकाने से उड़ान भरी थी और ये हादसा मुरैना के पास हुआ है। दोनों लड़ाकू विमान अभ्यास कर रहे थे जब यह हादसा हुआ है. मुरैना के कलेक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि जेट विमान सुबह साढ़े पांच बजे दुर्घटनाग्रस्त हुए थे. हादसे की वजह का अभी तक पता नहीं चल सका है साथ ही बतया जा रहा है की दो पायलट सुरक्षित है हलाकि थोड़ी चोट लगी है.