मध्य प्रदेश :  Jyotiraditya Scindia के बल्ले से निकला शॉट और फिर पहुंचे अस्पताल , जाने क्या है पूरा मामला ।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को क्रिकेट खेलने का बहुत शौक है। अक्सर आपने देखा होगा सिंधिया को जहा मौका मिलता है, वह बल्ला थाम लेते हैं। बुधवार को वह मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (एमपीसीए) के नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का लोकार्पण करने रीवा पहुंचे थे। यहाँ सिंधिया ने क्रिकेट खेला। इस दौरान उनके एक शॉट से गेंद भाजपा कार्यकर्ता से सिर पर जा लगी।

दरअसल, ज्योतिरादित्य सिंधिया  जब मैदान में बैटिंग कर रहे थे तो बड़ी संख्या में बीजेपी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जैसे ही सिंधिया ने शॉट मारा तो दीनदयाल मंडल के भाजपा उपाध्यक्ष विकास मिश्रा कैच लेने के लिए दौड़े और बॉल उनके सिर पर लग गई। इस दौरान विकास मिश्रा घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल भाजपा कार्यकर्ता दीनदयाल मंडल का उपाध्यक्ष है। सिंधिया के एक शॉट को पकड़ने के चक्कर में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिसके बाद उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया। भाजपा कार्यकर्ता का हालचाल जानने के लिए ज्योतिरादित्य सिंधिया, पूर्व मंत्री राजेंद्र शुक्ला, सांसद जनार्दन मिश्रा अस्पताल पहुँचे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *