मध्य प्रदेश : पंडित धीरेंद्र शास्त्री के छोटे भाई पर गंभीर धाराओं में मामला दर्ज ।

छतरपुर के बहुचर्चित बागेश्वर धाम के प्रमुख पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के भाई शालिग्राम बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं. उन पर दलितों के साथ मारपीट करने और पिस्टल हवा में लहराने का आरोप है. पुलिस ने शालिग्राम के खिलाफ एससी-एसटी सहित कई गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में 11 फरवरी को एक शादी में हंगामा मचाया था.

पुलिस ने बताया कि बागेश्वर धाम प्रमुख पंडित धीरेंद्र शास्त्री के भाई शालिग्राम गर्ग के खिलाफ आईपीसी की धारा 294, 323, 506, 427 और एससी-एसटी अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई. आरोपी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा था. इस वीडियो में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के छोटे भाई शालिग्राम के हाथ में कट्टा और मुंह में सिगरेट थी. वह वीडियो में दलितों के साथ मारपीट करते नजर आ रहे थे.

बमीठा थाना पुलिस ने दलित लड़की के पिता की शिकायत पर 20 फरवरी की शाम पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया. आरोपी के गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं. आरोप है कि शालिग्राम ने दलितों को गालियां भी. इस वीडियो की जांच के लिए एसपी ने टीम भी गठित की है. गौरतलब है कि इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है. पुलिस अधिकारी मामले की गहराई से जांंच करने की बात कर रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *