मध्य प्रदेश में हुआ भीषण रेल हादसा, दो ट्रेनों के बीच भीषण टक्कर – आप भी देखें वायरल वीडियो

प्रदेश में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा सामने आया है। आदिवासी बाहुल्य जिले शहडोल में यह दुर्घटना हुई है। शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर दो गुड्स ट्रेन माल गाड़ियों की टक्कर हो गई। घटना में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पलट गए हैं। इस हादसे के कारण रेल यातायात रोक दिया गया है।

 

मिली जानकारी के मुताबिक, खड़ी मालगाड़ी में बिलासपुर से आ रही मालगाड़ी टकरा गई। हादसे में एक पायलट की मौत हुई है। वहीं 5 लोकोपायलट घायल हो गए हैं, जिन्हे अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी के अनुसार दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे बिलासपुर जोन के शहडोल उपमंडल के सिंहपुर रेलवे स्टेशन पर ये हादसा हुआ है।

 

हादसे में मालगाड़ी के 3 डिब्बे पलट गए। अभी रेस्क्यू कार्य जारी है। ट्रेनों की भीषण टक्कर के बाद आग भड़क गई। घायलों में एक लोको पायलट शामिल है और बाकि अन्य कर्मचारी भी घायल हैं। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि घटना हुई है लेकिन किस तरह से घटना हुई यह जांच के बाद ही बताया जा सकेगा। आशंका जताई जा रही है कि इसमें अभी भी कुछ लोग दबे हो सकते हैं। हादसे के बाद से ही कटनी बिलासपुर रेलवे यातायात पूरी तरह से ठप हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *