मध्य प्रदेश : गंभीर हालत में अस्पताल ले जाई गईं केंद्रीय मंत्री की बेटी, पेड़ से जा टकराई कार, चार घायल।

 

गुरुवार शाम मंडला से जबलपुर डुमना एयरपोर्ट जाते समय केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते की बेटी की कार पेड़ से टकरा गई। घटना में केंद्रीय मंत्री की बेटी सहित 4 अन्य लोग घायल हो गए। सबसे ज्यादा चोट मंत्री कुलस्ते की बेटी वंदना को आई है। घटना में तीन अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

पुलिस ने घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। स्थानीय लोगों ने बताया कि अगर सही समय पर कार के एयरबैग नहीं खुलते तो बड़ी दुर्घटना घटित हो सकती थी। वंदना को दिल्ली जाना था। इसके लिए वह अपनी कार से 3 अन्य लोगों के साथ डुमना एयरपोर्ट जा रही थीं। कार डुमना एयरपोर्ट के पास पहुंची, तभी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। वंदना को हिप बोन, सिर और चेस्ट में चोट आई है। कार में सवार हिमांशु को जबड़े में फ्रैक्चर हुआ है। दो अन्य लोग भी घायल हुए हैं।

खमरिया थाना पुलिस के मुताबिक जिस समय कार में वंदना कुलस्ते के अलावा मंडला कटरा निवासी अमित धुर्वे, सिविल लाइन निवासी हिमांशु कुमार और ड्राइवर था। घटना डुमना एयरपोर्ट के बंजारी माई के पास उस समय हुई, जब कार अचानक ही अनियंत्रित हो गई। मरिया थाना पुलिस ने कार को जप्त कर इस पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू कर दी है। घटना की सूचना केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते को भेजी गई है। वह आज जबलपुर आकर बेटी से मुलाकात कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *