
भिंड क्षेत्र के जखमौली क्षेत्र में एयरफोर्स के अपाचे हेलिकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसकी वजह हैलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी है। विमान के पायलट व सैनिक पूरी तरह से सुरक्षित हैं। हेलिकाप्टर को खेत में उतरा देख आस-पास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। साथ ही प्रशासन की टीम भी व्यवस्थाओं के लिए मौके पर पहुंच रही है। हालांकि हेलिकाप्टर मौजूद सैनिकों व पायलट ने ग्रामीणों से किसी तरह की बात नहीं की है। इसलिए यह पता नहीं चल सका है कि किस तरह की तकनीकी खराबी हेलिकाप्टर में आई है।
भिंड क्षेत्र के मछंड क्षेत्र में एयरफोर्स के अपाची हैलीकाप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। इसकी वजह हैलीकाप्टर में आई तकनीकी खराबी है।#airforce #AirForcehelicopter pic.twitter.com/053qMsbvEm
— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 29, 2023
घटनाक्रम के मुताबिक सोमवार सुबह अचानक से भिंड के जखमौली गांव के आसमान पर हेलिकाप्टर ग्रामीणों को दिखाई दिया। हेलिकाप्टर नीचे उतर रहा था। थोड़ी ही देर में विमान गांव के पास एक खेत में उतर गया। यह देखकर ग्रामीण विमान के आसपास एकत्रित हो गए। विमान के सुरक्षित लैडिंग करने से न तो विमान को कोई क्षति हुई और न ही जवानों को। बताया जाता है कि ऐयरफोर्स मुख्यालय को इस बात की खबर भेज दी गई है और रेसक्यू व तकनीकी टीम मौके पर पहुंच रही है।