पत्रकारो सहित परिवार के लोगों को लगा टीका

   

पत्रकारो सहित परिवार के लोगों को लगा टीका
धार। शहर के लालबाग में स्थित जिला जनसंपर्क कार्यालय के प्रांगण में गुरुवार को कोरोना वैक्सीन का टीका लगवाने के लिए शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 45 वर्ष से अधिक उम्र वाले पत्रकारों व उनके परिवार के लोगों को जिला प्रशासन के सहयोग से टीका लगवाया गया। शिविर में टीका लगवाने वाले स्टॉफ को मार्गदर्शन देने के जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. सुधीर मोदी व पत्रकारो का हौसला बढाने के लिए डॉ. अशोक शास्त्री उपस्थित थे। डॉक्टर शास्त्री ने बताया की गुरुवार को 37 लोगों को वैक्सीन का टीका लगा है, जिसमे कई पत्रकार साथियों को वैक्सीन का पहला डोज लगा है। प्रशासन के सहयोग से जल्द ही नगर के 18 वर्ष से ऊपर वाले युवा वर्ग को टीका लगाया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *